फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Minimum temperature broke record of eight years, night temperature crossed 30

Gorakhpur News: न्यूनतम तापमान ने आठ वर्षों का तोड़ा रिकाॅर्ड, रात का पारा 30 पार

Mon, 27 May 2024 04:58 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Mon, 27 May 2024 04:58 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Minimum temperature broke record of eight years, night temperature crossed 30
गोरखपुर। प्रचंड गर्मी से रविवार को पूरे दिन लोग बेहाल रहे। बीते दिनों दिन में भीषण गर्मी तो थी, लेकिन रात में चल रही हवा से राहत मिल रही थी। अब जो गर्मी का दौर शुरू हुआ है, उसमें दिन के चैन के साथ ही रात की नींद भी उड़ गई है।
विज्ञापन

शनिवार की रात अब तक की आठ वर्ष में सबसे गर्म रात रही। शनिवार की रात न्यूनतम तापमान 30.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो आठ वर्ष में मई में अधिकतम तापमान है। यह सामान्य से 5.5 डिग्री सेल्सियस अधिक है। मौसम विभाग की मानें तो तीन-चार दिन तक रात के पारे में कोई बदलाव के आसार नहीं हैं, जबकि दिन का पारा भी बढ़ता रहेगा।
विज्ञापन


पिछले दिनों पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से बादल छाने और बारिश होने से दो-तीन दिन राहत मिली। इसके बाद एक बार फिर से लू, चढ़ते पारे और भीषण गर्मी का दौर शुरू हो गया है। जेठ के शुुरुआत में ही गर्मी अपना सितम ढाने लगी है। दो दिन से दिन के साथ रात भी गर्मी से परेशान करने लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शुक्रवार की रात न्यूनतम तापमान 29.2 व दिन का अधिकतम तापमान 42.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। दूसरे दिन न्यूनतम तापमान बढ़कर 30 डिग्री सेल्सियस पार कर गया। शनिवार की रात न्यूनतम तापमान 30.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 5.5 डिग्री सेल्सियस अधिक है। वहीं दिन में अधिकतम तापमान 41.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया, जो सामान्य से चार डिग्री सेल्सियस अधिक रहा।
दिन में भीषण गर्मी से रविवार को पूरे दिन लोग बेहाल रहे। दिन में तीखी धूप के चलते लोग गर्मी से राहत पाने का उपाय ढूंढते रहे। दिन में धूप का आलम का अंदाजा इसी से लगा सकते हैं कि धूप में कुछ समय गुजारने पर भी लोग बिलबिला उठे। घर में एसी और कूलर के हवा का असर भी नहीं कर रहा है।

आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के मुताबिक, फिलहाल लू और भीषण गर्मी के संकेत मिल रहे हैं।
--------
आज से हीट वेव का अनुमान
मौसम विभाग ने सोमवार को दिन का तापमान बढ़ने के साथ सतही स्तर पर गर्म हवा चलने का अनुमान जताया है, जिसके चलते दिन का तापमान 43 डिग्री सेल्सियस और रात में न्यूनतम तापमान 29 के आसपास रहने का अनुमान जताया है।
-----
मई में अधिकतम न्यूनतम तापमान
वर्ष...............न्यूनतम तापमान
2017............27.3 डिग्री सेल्सियस
2018............28.8
2019............29.0
2020............26.8
2021............27.3
2022............27.2
2023............29.1
2024............30.3
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed