फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Mega Block: Roadways will run 100 additional buses from April 12

मेगा ब्लॉक: 12 अप्रैल से रोडवेज चलाएगा 100 अतिरिक्त बसें

Sun, 06 Apr 2025 12:53 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 06 Apr 2025 12:53 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Mega Block: Roadways will run 100 additional buses from April 12
दिल्ली-लखनऊ, वाराणसी रूट पर लगाई जाएंगी ये बसें
विज्ञापन

गोरखपुर। 12 अप्रैल से गोरखपुर रेलवे स्टेशन पर यार्ड रिमाडलिंग के चलते हो रहे मेगा ब्लॉक से रेल यात्रियों की दिक्कतों को देखते हुए रोडवेज ने दिल्ली, लखनऊ, वाराणसी और प्रयागराज के लिए 100 अतिरिक्त बसें चलाने का निर्णय लिया है। स्टेशनों पर भीड़ होने पर एआरएम तुरंत बस चलाने का निर्णय ले सकेंगे।
पूर्वाेत्तर रेलवे ने गोरखपुर जंक्शन से गोरखपुर कैंट स्टेशन के बीच प्री व नॉन इंटरलॉकिंग कार्य के लिए 12 अप्रैल से तीन मई तक 22 दिनों के लिए मेगा ब्लॉक लिया जाएगा। यह पूर्वोत्तर रेलवे का अबतक का सबसे बड़ा ब्लॉक है। इस अवधि में गोरखपुर जंक्शन पर यार्ड रिमॉडलिंग का काम भी होगा। इस बीच 122 ट्रेनें अलग-अलग तिथियों पर निरस्त रहेंगी। रेलवे के इस मेगा ब्लॉक की जानकारी जैसे ही रोडवेज के जिम्मेदारों को हुई तो वह यात्रियों को उनके गंतव्य तक पहुंचाने की तैयारियों में जुट गए।
विज्ञापन

परिवहन निगम के क्षेत्रीय प्रबंधक लव कुमार सिंह ने बताया कि मेगा ब्लॉक को देखते हुए 100 अतिरिक्त बसों को तैयार रखा गया है। बताया कि दिल्ली, लखनऊ, कानपुर, वाराणसी आदि रूटों में जिस रूट पर भी लोड फैक्टर अधिक होगा उन रूटों पर अतिरिक्त बसों का संचालन कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed