फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Maize worth Rs 8.84 lakh stolen from truck with fake number plate

Gorakhpur News: फर्जी नंबर प्लेट लगे ट्रक से हुई थी 8.84 लाख की मक्का चोरी

Sun, 26 Oct 2025 02:14 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 26 Oct 2025 02:14 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Maize worth Rs 8.84 lakh stolen from truck with fake number plate
भटहट में 40 टन मक्का लदा ट्रक रहस्यमय ढंग से गायब होने का मामला
विज्ञापन

पुलिस की जांच में हुआ खुलासा, चालक की तलाश में जुटी पुलिस
भटहट। बिहार के मोतिहारी से देवरिया जिले की डिस्टेलरी के लिए रवाना हुआ 40 टन मक्का लदा ट्रक गोरखपुर के भटहट कस्बे से रहस्यमय ढंग से गायब होने के मामले में एक चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। पुलिस की जांच में पता चला कि जिस ट्रक नंबर का उपयोग किया गया, वह आठ माह पहले कंपनी ने नीलाम कर दिया था और अब पीपीगंज के रहने वाले शख्स के नाम है।
वर्तमान स्वामी ने बताया कि ट्रक फिलहाल बिहार में चल रहा है। आरोप है कि भटहट निवासी चालक ने नंबर प्लेट बदलकर क्षेत्र के एक पूर्व जिला पंचायत सदस्य प्रत्याशी के पोल्ट्री फार्म में सस्ते दाम पर मक्का बेच दी है। आशंका जताई जा रही है कि किसी ने पुराने रजिस्ट्रेशन और ड्राइवर के दस्तावेजों का दुरुपयोग कर जालसाजी की।
विज्ञापन

बिहार के मोतिहारी से बीते 17 अक्तूबर को देवरिया जिले की डिस्टेलरी के लिए रवाना हुआ 40 टन मक्का लदा ट्रक गोरखपुर के भटहट कस्बे से रहस्यमय ढंग से गायब हो गया था। पुलिस की जांच में सामने आया कि जिस नंबर वाले ट्रक से मक्का भेजा गया था, उसे आठ माह पहले कंपनी ने नीलाम कर दिया था। अब पीपीगंज निवासी शिवेक उपाध्याय के नाम ट्रांसफर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, पूर्व स्वामी मेहताब आलम ने कहा कि किस्त न चुका पाने के कारण कंपनी ने ट्रक जब्त कर नीलाम किया था। स्थानीय लोगों के अनुसार, भटहट टोला बड़हरिया निवासी एक चालक ने कुछ लोगों की मदद से ट्रक का नंबर बदलकर क्षेत्र के एक पूर्व जिला पंचायत सदस्य प्रत्याशी के पोल्ट्री फार्म में सस्ते दामों पर मक्का बेच दिया था। पीड़ित व्यापारी ने बताया कि जीपीएस लोकेशन के आधार पर ट्रक बृहस्पतिवार की रात भटहट बड़हरिया रोड पर मिला लेकिन नंबर प्लेट बदल गया था।

प्रभारी निरीक्षक विजय प्रताप सिंह ने बताया कि मामला बिहार से संबंधित है। इसलिए पीड़ित को वहीं तहरीर देने की सलाह दी गई है। पुलिस अब पूरे प्रकरण की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed