{"_id":"6893aa6edb783d548d0e884a","slug":"gorakhpur-news-magistrate-reached-the-protest-site-and-took-the-memorandum-gorakhpur-news-c-7-gkp1006-1028667-2025-08-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: मजिस्ट्रेट ने धरना स्थल पहुंचकर लिया ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: मजिस्ट्रेट ने धरना स्थल पहुंचकर लिया ज्ञापन
विज्ञापन
पिपराइच में मजिस्ट्रेट को तहरीर सौंपते परिजन।
केस दर्ज करने के आश्वासन के बाद परिजनों ने समाप्त किया धरना
पिपराइच। ईंट भट्ठे से करीब डेढ़ माह पहले रहस्यमय हाल में गायब मुंशी सुभाष यादव के मामले को लेकर परिजनों व ग्रामीणों का धरना बुधवार को खत्म हो गया। एसडीएम के आदेश पर धरना स्थल पहुंचे मजिस्ट्रेट नायब तहसीलदार देवेंद्र यादव सहित राजस्व कर्मी व थानेदार ने परिजनों को समझाया। केस दर्ज करने के आश्वासन के बाद परिजनों ने धरना खत्म किया। इसके बाद मुंशी की पत्नी ने मजिस्ट्रेट को भट्टा मालिक व अन्य मुंशी के खिलाफ तहरीर दी है।
मुंशी की पत्नी मालती देवी ने बताया कि बीते नौ जून को वह भट्ठे पर गई। पति के बारे में पूछा तो मालिक और मुंशी आग बबूला होकर कहने लगे कि उसे भट्ठे में फेंकवा दिया है। इसके बाद 10 जून को थाने में तहरीर दी तो केवल गुमशुदगी दर्ज की गई। इस संबंध में मजिस्ट्रेट नायब तहसीलदार देवेंद्र यादव ने बताया कि पुलिस के अनुसार अब तक तहरीर नहीं मिली थी। थानाध्यक्ष पुरुषोत्तम आनंद सिंह को तहरीर दे दी गई है। केस दर्ज होने के आश्वासन पर परिजनों ने धरना समाप्त कर दिया है। इस दौरान सपा नेता सुरेंद्र यादव, अहीर आर्मी के अध्यक्ष आदित्य यादव, कानूनगो सत्यनारायण मिश्र, संजय कुमार, रत्नेश सिंह, कुनाल सिंह आदि मौजूद रहे।