{"_id":"681a67a2ad16c00a7306b102","slug":"gorakhpur-news-line-man-climbed-the-pole-without-shutdown-and-got-burnt-due-to-electric-current-gorakhpur-news-c-7-hsr1010-927229-2025-05-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: बिना शटडाउन पोल पर चढ़ा लाइन मैन करंट की चपेट में आकर झुलसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: बिना शटडाउन पोल पर चढ़ा लाइन मैन करंट की चपेट में आकर झुलसा
विज्ञापन
गुलरिहा इलाके का मामला, मेडिकल कॉलेज में चल रहा इलाज
गुलरिहा। मदरहवां के डुमरी फीडर में स्थित एक गांव में मंगलवार की शाम छह बजे बिना शट-डाउन पोल पर चढ़ा लाइन मैन करंट की चपेट में आकर झुलस गया। आनन-फानन में साथी कर्मियों ने मेडिकल काॅलेज पहुंचाया, जहां उसका इलाज चल रहा है।
अवर अभियंता अमित कुमार यादव ने बताया कि खुटहन फीडर के ग्राम पंचायत जंगल अयोध्या प्रसाद में हाईटेंशन लाइन का तार टूटकर गिरने की सूचना मिली थी। संविदा कर्मी राजकुमार अन्य कर्मचारियों के साथ आवश्यक कार्यवाही पूर्ण कर शट-डाउन लेकर फाल्ट ठीक करने गया था। वह तार चढ़ाने के बाद अन्य कर्मचारियों से शट-डाउन वापस करने के लिए बिजली घर जाने की बात कहकर निकला। इसी बीच ग्राम पंचायत जंगल एकला नंबर दो के हतवा टोले पर 10 केवीए के ट्रांसफार्मर का फ्यूज जोड़ने चला गया। जबकि वह लाइन डुमरी फीडर से संचालित होती है। उस समय डुमरी फीडर की आपूर्ति चल रही थी। साथी संविदा कर्मियों के मुताबिक, थोड़ी दूर तक खुटहन फीडर की लाइन चलती है। शायद उसी चक्कर में शट-डाउन वाले फीडर की लाइन समझकर पोल पर चढ़ गया था। जिससे वह बिजली की चपेट में आकर झुलस गया। मेडिकल काॅलेज में इलाज चल रहा है। बताया जा रहा है कि बायां हाथ अधिक झुलसा है। पेट पर भी कुछ हिस्सा जल गया है।