फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Last date for graduation admission in DDU extended

Gorakhpur News: डीडीयू में स्नातक प्रवेश की अंतिम तिथि बढ़ी

Sat, 31 May 2025 01:21 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 31 May 2025 01:21 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Last date for graduation admission in DDU extended
ईडब्ल्यूएस, आय, निवास प्रमाणपत्र अपलोड में आ रही दिक्कतों को देखते हुए लिया गया फैसला
विज्ञापन

कई छात्रों ने कर डेट बढ़ाने के लिए डीडीयू की मेल आईडी पर बताई थी समस्या
गोरखपुर। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में स्नातक कक्षाओं में प्रवेश के लिए आवेदन की अंतिम तिथि अब 30 मई से बढ़ाकर 7 जून कर दी गई है। विश्वविद्यालय प्रशासन ने यह निर्णय छात्रों की समस्याओं को ध्यान में रखते हुए लिया है, जिन्हें समर्थ पोर्टल पर आय, निवास और ईडब्ल्यूएस प्रमाण पत्र के नही बन पाने के कारण अपलोड करने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।


कुलपति प्रो. पूनम टंडन के निर्देश पर शुक्रवार को यह निर्णय लिया गया। बीते कुछ दिनों में अनेक छात्र-छात्राओं ने डीडीयू प्रशासन से मेल से संपर्क करके आवेदन तिथि विस्तार में मांग की । छात्रों का कहना रहा कि समर्थ पोर्टल पर विवरण के साथ प्रमाण पत्रों को भी अपलोड करना पड़ रहा है। समय पर प्रमाणपत्र तैयार नहीं होने के कारण कई छात्र आवेदन प्रक्रिया पूरा नही कर पा रहे हैं। विश्वविद्यालय प्रशासन ने इन अनुरोधों पर गंभीरता से विचार करते हुए आवेदन की समय सीमा को एक सप्ताह और बढ़ा दिया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed