फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Kushinagar girl was being blackmailed, attacked during protest

Gorakhpur News: कुशीनगर की युवती को कर रहा था ब्लैकमेल, विरोध पर किया हमला

Sun, 20 Oct 2024 05:22 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 20 Oct 2024 05:22 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Kushinagar girl was being blackmailed, attacked during protest
पादरी बाजार। शाहपुर इलाके में किराए के घर में मां और बहन के साथ रह रही कुशीनगर की युवती को पड़ोस में रहने वाले उसका दोस्त ब्लैकमेल कर रुपये मांगता था। रुपये नहीं देने पर युवक ने शुक्रवार को चहारदीवारी फांदकर घर में घुसकर चाकू व ईंट से युवती पर हमला कर दिया। बात न मानने पर तेजाब से जलाने के साथ ही मां व बहन की हत्या करने की धमकी दी। पीड़िता की तहरीर पर शाहपुर थाने की पुलिस केस दर्ज कर आरोपी की तलाश कर रही है।
विज्ञापन


कुशीनगर जिले की युवती ने बताया कि उसकी बड़ी बहन शिक्षक और भाई रेलवे में नौकरी करते हैं। मां और बहन के साथ वह किराए पर कमरा लेकर शाहपुर क्षेत्र में रहती हैं। पड़ोस के रहने वाले सूरज यादव से उसकी जान पहचान थी। इसका फायदा उठाकर उसने आपत्तिजनक फोटो बना लिए, जिसे इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित करने की धमकी देकर तीन वर्ष से रुपये ले रहा था। वह फोन पर जबरन बातचीत भी करता था।
विज्ञापन


युवती ने परेशान होकर सूरज से बातचीत और रुपये देना बंद कर दिया। शुक्रवार दोपहर में वह चहारदीवारी फांदकर घर में घुसा, उसे अकेला पाकर चाकू व ईंट से हमला कर दिया। बात न मानने पर तेजाब से चेहरा जलाने के साथ ही मां और बहन की हत्या करने की धमकी दी। एसपी सिटी अभिनव त्यागी ने बताया कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज किया गया है। आरोपी की तलाश चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed