{"_id":"66ea37035dfa93ac6203fe95","slug":"gorakhpur-news-knife-attack-in-bakshipur-condition-of-youth-critical-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-688689-2024-09-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: बक्शीपुर में चाकूबाजी, युवक की हालत गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: बक्शीपुर में चाकूबाजी, युवक की हालत गंभीर
विज्ञापन
गोरखपुर। बक्शीपुर के थवई पुल के पास दुर्गाबाड़ी के रूद्रपुर मोहल्ले के रहने वाले विवेक गौड़ (20) को हमलावरों ने चाकू मारकर घायल कर दिया। घटना के बाद कोतवाली थाने की पुलिस ने दौड़ा कर तीनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया। घायल विवेक को पुलिस ने जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने उसे बीआरडी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। डॉक्टरों का कहना था कि घायल का खून अधिक बह गया है। इसलिए अभी कुछ कह पाना मुश्किल होगा।
जानकारी के अनुसार, विवेक गौड़ पुत्र राम प्रसाद गणेश प्रतिमा विसर्जन देखने घर से निकला था। मंगलवार रात करीब नौ बजे थवई पुल के पास तीन युवकों से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। इसके बाद आरोपियों ने चाकू से उसके पेट में वार कर दिया। जिसमे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। विवेक धर्मशाला पर एक दुकान पर काम करता है। वह तीन भाई हैं। बड़ा भाई अंकित सूचना पर जिला अस्पताल पहुंचा। वह विवेक को एंबुलेंस से लेकर मेडिकल कॉलेज गया। इस घटना की सूचना पर परिजनों के साथ ही रूद्रपुर मोहल्ले के करीब 25 से 30 लोग जिला अस्पताल पहुंचे। बेटे को खून से लथपथ देख परिजन चीखने चिल्लाने लगे।
कोेट,
घटना के बाद घायल को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। वारदात को अंजाम देने वाले तीन आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। अभी तक घटना की वजह पता नहीं चल पाई है।
विज्ञापन
अभिनव त्यागी, एसपी सिटी