फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Kho-Kho: Gorakhpur champion in boys and girls category

खो-खो : बालक और बालिका वर्ग में गोरखपुर चैंपियन

Wed, 01 Oct 2025 02:18 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 01 Oct 2025 02:18 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Kho-Kho: Gorakhpur champion in boys and girls category
69वीं माध्यमिक विद्यालयीय मंडल स्तरीय खो-खो बालक एवं बालिका वर्ग की खो-खो प्रतियोगिता हुई आयोजित
विज्ञापन

गोरखपुर। 69वीं माध्यमिक विद्यालयीय मंडल स्तरीय खोखो बालक एवं बालिका वर्ग की खो-खो प्रतियोगिता मंगलवार को रघुराज सिंह किसान इंटर कॉलेज गगहा में आयोजित हुआ।
इसमें गोरखपुर, कुशीनगर, महराजगंज और देवरिया जिले के अंडर-14, 17 और 19 वर्ग के खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। अंडर-14 बालक वर्ग का फाइनल मुकाबला गोरखपुर और देवरिया के बीच हुआ। इसमें गोरखपुर ने देवरिया को 10-4 हराकर चैंपियन बना। अंडर-17 बालक वर्ग का फाइनल मुकाबला गोरखपुर और महाराजगंज के बीच संपन्न हुआ। इसमें गोरखपुर ने महाराजगंज को 9- 3 से हरा दिया। अंडर-19 बालक वर्ग का फाइनल मुकाबला गोरखपुर और देवरिया के बीच खेला गया। इसमें गोरखपुर ने टाई ब्रेकर में जनपद देवरिया को पराजित किया।
विज्ञापन

अंडर-14 बालिका वर्ग में गोरखपुर विजेता बना। अंडर-17 बालिका वर्ग का फाइनल मुकाबला गोरखपुर और महाराजगंज के बीच संपन्न हुआ। जिसमें गोरखपुर ने 12-5 के स्कोर से महाराजगंज को पराजित कर दिया। अंडर-19 बालिका वर्ग में गोरखपुर और देवरिया के बीच फाइनल मुकाबला हुआ। जिसमें गोरखपुर 8-3 जीत दर्ज कर करते हुए विजेता बनी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे पूर्व प्रतियोगिता का उद्घाटन मुख्य अतिथि मार्कंडेय राय ने खिलाड़ियों से परिचय किया। विजेता और उपविजेता टीमों को विद्यालय के प्रधानाचार्य भानु प्रताप चंद एवं प्रबंधक सबल सिंह ने मेडल ट्रॉफी एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया।

इस अवसर पर क्रीड़ा समिति के सचिव संतोष कुमार सिंह, जय हिंद यादव, आलोक कुमार श्रीवास्तव, अरविंद कुमार, अभय प्रताप सिंह, हरिकेश यादव, रविंद्र यादव, नवींद्र पटेल, विनोद, मोहन कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed