फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Kamaluddin will be brought to the city for hearing today, one more accused arrested

Gorakhpur News: आज पेशी पर शहर लाया जाएगा कमालुद्दीन, एक और आरोपी गिरफ्तार

Tue, 12 Aug 2025 01:21 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 12 Aug 2025 01:21 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Kamaluddin will be brought to the city for hearing today, one more accused arrested
रिटायर्ड एयरफोर्स कर्मी अशोक जायसवाल के अपहरण और फिरौती मांगने का मामला
विज्ञापन




गोरखपुर। रिटायर्ड एयरफोर्स कर्मी अशोक जायसवाल के अपहरण के बाद दो करोड़ की फिरौती मांगने के मामले में मास्टरमाइंड कमालुद्दीन उर्फ कमालू को मंगलवार को रायबरेली से गोरखपुर पेशी पर लाया जाएगा। शाहपुर पुलिस ने पूछताछ के लिए उसे ट्रांजिट रिमांड पर लाने के लिए अर्जी दी थी, जिसे कोर्ट की मंजूरी मिल गई है। उधर, पुलिस ने इस मामले में एक और आरोपी अंकित उर्फ शेरू तिवारी को नाैसड़ से गिरफ्तार कर जेल भिजवा दिया है।



जानकारी के मुताबिक, 26 जुलाई की सुबह पादरी बाजार स्थित हॉस्पिटल के संचालक और रिटायर्ड एयरफोर्स कर्मी अशोक जायसवाल स्विमिंग के लिए साइकिल से रेलवे स्टेडियम जा रहे थे। कौवाबाग अंडरपास के पास दो कारों में सवार सात बदमाशों ने उन्हें अगवा कर लिया। करीब 15 घंटे की मशक्कत के बाद पुलिस ने उन्हें सकुशल मुक्त करा लिया।
विज्ञापन




इस मामले में पुलिस ने 26 जुलाई को करुणेश दूबे, श्याम सुंदर उर्फ गुड्डू यादव और जनार्दन गौड़ को मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर जेल भिजवा दिया था। अन्य आरोपी अंकित उर्फ शेरू तिवारी, प्रीतम कुमार और अंश भाग निकले थे।
विज्ञापन
विज्ञापन




उधर, 50 हजार रुपये इनाम घोषित होने पर सिकरीगंज इलाके के जद्दूपट्टी निवासी कमालुद्दीन उर्फ कमालू ने 29 जुलाई को रायबरेली की कोर्ट में वर्ष 2022 में दर्ज वाहन चोरी के मामले में आत्मसमर्पण कर दिया। उसकी ट्रांजिट रिमांड मंजूर होने के बाद अब पुलिस को उम्मीद है कि पूछताछ में अपहरण की साजिश, इसमें शामिल अन्य आरोपियों के नाम, मुखबिरी करने वालों की पहचान से जुड़े तथ्य सामने आएंगे। इसके अलावा फरार आरोपियों के ठिकानों के बारे में भी सुराग मिलने की संभावना है।



कमालुद्दीन की पुलिस में है अच्छी पैठ



पुलिस सूत्राें के अनुसार, कमालुद्दीन दिल्ली से चोरी की गाड़ियां लाकर बेचता था। कुछ गाड़ियां उसने पुलिस कर्मियों काे भी बेची हैं। उसका स्थानीय पुलिस के साथ ही क्राइम ब्रांच और एसटीएफ में भी अच्छी पैठ है। 50 हजार रुपये का इनाम घोषित होते ही पुलिस के शुभचिंतकों ने उसे एनकाउंटर का डर दिखा चोरी के एक पुराने मामले में रायबरेली कोर्ट में आत्मसमर्पण करने की सलाह दी। इसके बाद उसने रायबरेली कोर्ट में सरेंडर कर दिया था।




फरार दो आरोपी नेपाल में छिपे, पुलिस टीम रवाना



वारदात के बाद तीन आरोपियों की गिरफ्तारी व एक के कोर्ट में आत्मसमर्पण के बाद अंकित उर्फ शेरू तिवारी, प्रीतम कुमार और अंश भाग निकले थे। पुलिस ने हाल ही में अंकित को मुखबिर की सूचना पर नाैसड़ से गिरफ्तार कर जेल भिजवा दिया। पूछताछ में उसने करुणेश दुबे और कमालुद्दीन के इशारे पर ही अपहरण के बाद फिरौती मांगने की बात कबूल की है। वहीं फरार दो अन्य आरोपियों प्रीतम और अंश के नेपाल में होने की जानकारी मिली है। इसके बाद पुलिस की टीम नेपाल रवाना हो गई है।



वर्जन



कमालुद्दीन को पूछताछ के लिए ट्रांजिट रिमांड पर लाने के लिए अर्जी दी गई थी। इसे काेर्ट से मंजूरी मिल गई है।



-अभिनव त्यागी, एसपी सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed