फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Junior doctors beat up attendant in BRD

Gorakhpur News: बीआरडी में जूनियर डॉक्टरों ने तीमारदार को पीटा

Sun, 02 Mar 2025 01:02 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 02 Mar 2025 01:02 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Junior doctors beat up attendant in BRD
नशे में धुत तीमारदार की डॉक्टरों से हुई कहासुनी, हंगामा
विज्ञापन

चिलुआताल इलाके की घायल महिला का बीआरडी मेडिकल कॉलेज में चल रहा इलाज
गोरखपुर। बीआरडी मेडिकल कॉलेज में शनिवार को इलाज कराने आए एक मरीज के तीमारदार से जूनियर डॉक्टरों की कहासुनी हो गई। इसके बाद वार्ड में मौजूद जूनियर डॉक्टरों ने तीमारदार को पीट दिया। सूचना पर पहुंची मेडिकल चौकी पुलिस ने मामले को शांत कराया।
जानकारी के मुताबिक, चिलुआताल क्षेत्र के नकहा निवासी बासमती देवी (75) शनिवार को सीढ़ी से गिरकर घायल हो गई थीं। उन्हें दोपहर में बीआरडी मेडिकल कॉलेज के ट्रामा सेंटर के सर्जरी विभाग में भर्ती किया गया। अभी इलाज चल ही रहा था कि मरीज का एक परिचित नशे की हालत में वार्ड में आया। आरोप है कि वह सही से इलाज करने की बात करते हुए डाॅक्टरों से उलझ गया।
विज्ञापन

इसके बाद डाॅक्टरों और तीमारदार के बीच कहासुनी होने लगी। इतने में वार्ड में मौजूद अन्य जूनियर डॉक्टर एकत्र हो गए और उसे पीट दिया। इसके बाद उस व्यक्ति के साथ आए अन्य लोग हंगामा करने लगे। सूचना पर पहुंची मेडिकल चौकी पुलिस ने मामले को शांत कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed