फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Increased activity in the Bay of Bengal... Unseasonal rain may occur from Wednesday

Gorakhpur News: बंगाल की खाड़ी में बढ़ी हलचल... बुधवार से हो सकती है बेमौसम बारिश

Mon, 27 Oct 2025 01:12 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 27 Oct 2025 01:12 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Increased activity in the Bay of Bengal... Unseasonal rain may occur from Wednesday
पूर्वी यूपी में 29 से 31 अक्तूबर तक बूंदाबांदी के आसार
विज्ञापन

इसके बाद तापमान में दो से चार डिग्री सेल्सियस तक आ सकती है गिरावट
गोरखपुर। बंगाल की खाड़ी और अरब सागर में बने दो अलग-अलग पश्चिमी विक्षोभ के कारण प्रदेश में एक बार फिर बेमौसम बारिश के आसार बन गए हैं। 29 से 31 अक्तूबर के दौरान गोरखपुर, देवरिया, कुशीनगर, महराजगंज और आसपास के जिलों में गरज-चमक के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है।
अक्तूबर के पहले सप्ताह में मानसून की वापसी के बाद कोई मौसम प्रणाली सक्रिय नहीं होने से इन दिनों गर्मी अधिक है। दिन का तापमान 34 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच रहा है। मौसम विभाग के विशेषज्ञ अतुल कुमार सिंह ने बताया कि अरब सागर में बढ़ी हलचल की वजह से मौसम में अब बदलाव आएगा।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि पूर्व-मध्य अरब सागर पर बने अवदाब से पश्चिमी मध्य प्रदेश तक बनी द्रोणी के प्रभाव से निचले क्षोभमंडल में अरब सागर से नमी आ रही है। पश्चिमी विक्षोभ के आगे बढ़ने से मौसम में बदलाव की संभावना बढ़ी है। इसका असर प्रदेश के बुंदेलखंड और आसपास के पश्चिमी जिलों में 27 अक्तूबर को बारिश या बौछारों के रूप में दिख सकता है। इसके बाद दक्षिण पूर्व बंगाल की खाड़ी में बना गहन अवदाब 28 अक्तूबर को चक्रवाती तूफान का रूप लेकर आंध्र प्रदेश तट को पार करेगा। तट से टकराने के बाद इसके कमजोर अवशेष उत्तर की ओर बढ़ते हुए पूर्वी और दक्षिणी उत्तर प्रदेश को प्रभावित करेंगे। इस दौरान बादलों की आवाजाही अधिक रहेगी। बारिश की वजह से दिन के तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आ सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed