फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: In a minor dispute, a rowdy attacked a youth with a knife

Gorakhpur News: मामूली विवाद में मनबढ़ ने युवक पर किया चाकू से हमला

Sat, 04 Oct 2025 02:17 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 04 Oct 2025 02:17 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: In a minor dispute, a rowdy attacked a youth with a knife
- गीडा इलाके की घटना, केस दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस
विज्ञापन

गीडा। थाना क्षेत्र के कैली गांव में बुधवार शाम मामूली विवाद के बाद मनबढ़ चंदन ने युवक तुषार पर चाकू से हमला कर दिया। हमले में युवक का हाथ घायल हो गया। घटना के बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देकर मौके से भाग निकला। मामले में पुलिस केस दर्ज किया है।
जानकारी के मुताबिक, बड़ी कैली निवासी तुषार का गांव के ही मनबढ़ चंदन से कुछ दिन पहले किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। हालांकि ग्रामीणों के समझाने पर मामला शांत हो गया था। बुधवार को तुषार अपने दोस्त नितेश के साथ गांव के पास पुलिया पर बैठा था। उसी दौरान चंदन ने नितेश को फोन कर तुषार के बारे में पूछा। नितेश ने बताया कि वह पुलिया पर बैठा है। इसके बाद चंदन चाकू लेकर मौके पर पहुंचा और तुषार पर हमला कर दिया। तुषार ने बचने के लिए चाकू पकड़ने की कोशिश की तो उसके हाथ में गहरा घाव हो गया। हमला करने के बाद चंदन जान से मारने की धमकी देता हुआ वहां से भाग निकला। पीड़ित ने घटना की तहरीर गीडा थाने में दी। पुलिस ने आरोपी चंदन के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। थाना प्रभारी अश्वनी पांडेय ने बताया कि आरोपी की तलाश की जा रही है और जल्द ही उसे गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन

--
युवक का सिर फोड़ा
सहजनवां। थाना क्षेत्र के उसरी गांव निवासी आदित्य सिंह बुधवार रात पाली शिव मंदिर से दुर्गा प्रतिमा देखकर घर लौट रहे थे। इसी दौरान पाली गांव का एक मनबढ़ रास्ते में उनसे भिड़ गया और गाली-गलौज करने लगा। विरोध करने पर उसने लोहे की रॉड और पंच से हमला कर आदित्य का सिर फोड़ दिया। हमले के बाद लहूलुहान आदित्य किसी तरह घर पहुंचे और परिजनों को घटना की जानकारी दी। परिजनों ने तत्काल उन्हें उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। बाद में पीड़ित ने सहजनवां थाने में आरोपी के खिलाफ तहरीर दी। थानाध्यक्ष महेश चौबे ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद आरोपी के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed