फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Illegal firecrackers found in grocery shop, businessman arrested

Gorakhpur News: किराना दुकान में मिले अवैध पटाखे, व्यापारी गिरफ्तार

Tue, 15 Oct 2024 04:27 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 15 Oct 2024 04:27 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Illegal firecrackers found in grocery shop, businessman arrested
गोरखपुर। गोरखनाथ क्षेत्र में एक व्यापारी के किराना की दुकान पर रविवार को छापा मारकर पुलिस ने अवैध पटाखा बरामद किया है। जांच पड़ताल कर गोरखनाथ थाने की पुलिस ने पटाखा जब्त कर हुमायुंपुर उत्तरी निवासी व्यापारी अंश ट्रेडर्स के संचालक निहाल गुप्ता पुत्र जीतलाल गुप्ता को गिरफ्तार कर कानूनी कार्रवाई की।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, मुखबिर से सूचना मिली थी कि व्यापारी दुकान में अवैध पटाखे रखे हैं। रविवार को हुमायुंपुर उत्तरी में अंश ट्रेडर्स दुकान पर छापा मारा गया। वहां पर अंश ट्रेडर्स के संचालक निहाल गुप्ता मिले। उनके गोदाम से नौ कार्टन और चार बोरे में रखे अवैध पटाखे बरामद किए गए। पुलिस के अनुसार 50 हजार रुपये से अधिक कीमत के पटाखे हैं। पटाखे दिवाली पर बेचने के लिए लाए गए थे। पुलिस ने क्रय विक्रय के संबंधित कागजात मांगे तो निहाल नहीं दिखा पाए। पुलिस ने विस्फोटक अधिनियम की धारा में केस दर्ज किया है।
विज्ञापन


बड़े स्तर पर कारोबार करता है आरोपी का परिवार
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी का पूरा परिवार पटाखे का कारोबार करता है। मानीराम के पास कहीं गोदाम भी है। जहां पटाखे बनाए जाते हैं। हर साल दिवाली पर बड़े स्तर पर यह कारोबार पूरा परिवार करता है। रोक के बाद भी आरोपी रिहायशी इलाके में लाकर पटाखे जमा कर रहा था। जो आमजन मानस को खतरे में डाल सकता था। सूत्रों के अनुसार, हुमायुंपुर में आरोपी के घर के पास ही एक व्यापारी और है, जो पटाखा जमा कर रहा है। निहाल की दुकान पर छापा पड़ने के बाद वह भी काफी परेशान था।
विज्ञापन
विज्ञापन


-------------
दिवाली आते ही जमा होने लगे पटाखे
दिवाली करीब आते ही रिहायशी इलाकों में पटाखा जमाखोरी की शिकायत सामने आने लगी हैं। शहर में अधिकतर फुटकर व्यापारी तमिलनाडु से पटाखा मंगाते हैं। दशहरा खत्म होते ही वे घर तक पटाखा लाने के दांव-पेंच में लग गए हैं। कोतवाली इलाके में भी कई बार अवैध पटाखा की बड़ी खेप पकड़ी जा चुकी है। गोरखनाथ क्षेत्र में अवैध पटाखा पकड़े जाने के बाद शहर के अन्य थाना क्षेत्र की पुलिस भी सक्रिय हो गई है।

कोट
एक व्यापारी की दुकान पर अवैध पटाखा की सूचना मिली थी। थाने की पुलिस ने पटाखा जब्त कर लिया है। आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की गई है।
अभिनव त्यागी, एसपी सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed