{"_id":"67d1e5eb30d47195ca03de30","slug":"gorakhpur-news-holi-of-masaan-was-played-with-the-ashes-of-pyre-stunts-were-shown-gorakhpur-news-c-7-gkp1062-868793-2025-03-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: चिता की राख से खेली मसान की होली, दिखाए करतब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: चिता की राख से खेली मसान की होली, दिखाए करतब
विज्ञापन
राप्ती तट पर धूमधाम से हुई मसान की होली
वाराणसी के कलाकारों ने दिखाई कलाकारी
गुरु गोरक्षनाथ आरती समिति की ओर से आयोजन
गोरखपुर। होली के अवसर पर गोरखपुर में भी वाराणसी की तर्ज पर मसान की होली खेली गई। इसमें वाराणसी के कलाकारों की ओर से चिता की राख से होली खेली गई। इसे देख लोग दंग रह गए। साथ ही गुलाल की होली भी जमकर खेली गई।
कार्यक्रम के शुभारंभ में दिखाया गया कि भगवान शिव माता पार्वती के साथ नंदी पर सवार होकर पहुंचते हैं। इसके बाद नृत्य होता है। माता सती की कहानी का मंचन किया जाता है। इसके बाद वाराणसी के कलाकार राप्ती घाट पर चिता की राख को उड़ाकर मसान की होली खेलते हैं। यह देख दर्शकों की तालियां रुकने का नाम नहीं ले रही थीं। इसके बाद कलाकारों ने मुंह से आग निकालने की कला दिखाई। कलाकारों की ओर से नृत्य भी किया गया। इसके पहले लोगों ने भजन-कीर्तन का आनंद लिया। होली बम लहरी बम-बम लहरी...के गाने हुए। साथ ही होली खेलें मसाने में... पर लोग झूम उठे। बम-बम बोल रहा है काशी जैसे भजन भी गाए गए।
मंच पर विशिष्ट अतिथियों का सम्मान भी किया गया। मुख्य अतिथि महापौर डा. मंगलेश श्रीवास्तव ने कहा कि होली के पर्व से पूर्व संध्या पर मसान की होली का आयोजन वाराणसी के कलाकारों की ओर से किया गया। यह कार्यक्रम यहां के लिए नया था। विधायक विपिन सिंह ने कहा कि योगी आदित्यनाथ ने वीरान पड़े राप्ती घाट का जीर्णोद्धार कर हम सभी को यह कार्यक्रम करने का अवसर दिया है।
विज्ञापन
अतिथि के रूप में व्यापारी कल्याण बोर्ड के उपाध्यक्ष पुष्प दंत जैन, राकेश श्रीवास्तव, दुर्गेश बजाज, पदमा गुप्ता, अयोध्या प्रसाद वर्मा, योगी नाथ सराफा, गणेश वर्मा के साथ प्रमुख रूप से सत्यार्थ मिश्रा, आरती समिति के संरक्षक मदन अग्रहरि, महामंत्री अनुराग मझवार एवं अनूप अग्निहोत्री, आशीष गुप्ता, वृंदावन शर्मा, संजय श्रीवास्तव हर्ष श्रीवास्तव विशाल पांडेय, शशांक वर्मा आदि उपस्थित रहे।
-- -- -- -- -- --