{"_id":"680d36b7e587d4403806d55a","slug":"gorakhpur-news-hit-and-run-one-more-life-lost-case-of-unintentional-murder-registered-gorakhpur-news-c-7-1-gkp1006-915955-2025-04-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिट एंड रन : एक और की गई जान, गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिट एंड रन : एक और की गई जान, गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज
विज्ञापन
गुलरिहा इलाके में शुक्रवार रात घर के बाहर सोए परिवार पर तेज रफ्तार कार चढ़ाने का मामला
मां-बेटी की मौके पर हो गई थी मौत, शनिवार को इलाज के दौरान एक और की हुई मौत
सरहरी (गोरखपुर)। गुलरिहा इलाके के रघुनाथपुर गांव के टोला भगवानपुर में शुक्रवार रात घर के बाहर चारपाई पर सो रहे एक ही परिवार के सात लोगों पर तेज रफ्तार कार चढ़ गई थी। इसमें साईदा खातून (44) और उनकी बेटी सूफिया (16) की मौके पर ही मौत हो गई थी। शनिवार को इलाज के दौरान राबिया खातून (23) की भी मौत हो गई। मामले में कार चालक पर गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज किया गया है।
नूर आलम ने तहरीर देकर पुलिस को बताया है कि शुक्रवार रात परिवार की साईदा खातून (44) और उनकी बेटी सूफिया (16), मरियम (56), राबिया खातून (23), निहाल (05), जुबेर (17) और सुबराती (16) घर के बाहर सो रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार कार चालक ने सभी लोगों को कुचल दिया। मौके पर ही साईदा खातून व सूफिया की मौत हो गई। मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान शनिवार सुबह राबिया खातून की मौत हो गई। चार लोगों का गंभीर हाल में इलाज चल रहा है।
परिवार के मुखिया नूर आलम की तहरीर पर गुलरिहा थाने में कार संख्या यूपी 53-ईएस-5239 के अज्ञात चालक पर सार्वजनिक सड़क पर लापरवाही से गाड़ी चलाने और गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- --
हादसे के बाद जमीन पर तड़पने लगा परिवार
सरहरी (गोरखपुर)। हादसे के बाद तेज आवाज आई और खून से लथपथ होकर परिवार के सदस्य जमीन पर तड़पने लगे। महिलाओं, बच्चों के मुंह से खून निकलता देखकर मौके पर जुटे लोगों की रूह कांप गई। बच्चे दर्द से छटपटा कर हाथ-पांव पटक रहे थे। कुछ समझ में नहीं आ रहा था। एक दूसरे को देखकर हर कोई मदद के लिए चिल्ला रहा था।
पड़ोसियों ने बताया कि देर रात तेज रफ्तार कार की चपेट में आकर नूर आलम का हंसता-खेलता परिवार बिखर गया। शनिवार को आस-पास और दूर दराज से आए लोग नूर आलम के घर जाकर दुख प्रकट कर परिवार को सांत्वना देते नजर आए। लोगों ने कहा कि आबादी वाले क्षेत्रों में डिवाइडर जरूर बनाने चाहिए। अगर डिवाइडर रहता तो शायद इतनी बड़ी दुर्घटना नहीं होती।
कार का टायर फटा तो आई तेज आवाज
नूर आलम के बगल में रहने वाले शमसुद्दीन ने बताया कि रात में छत पर बैठकर खाना खा रहा था। तभी तेज आवाज सुनाई दी। छत से देखा तो कई लोग जमीन पर तड़प रहे थे। नीचे जाकर देखा तो दुर्घटना वाली कार का टायर फट गया था। इससे अनुमान लगाया जा सकता है कि कार की स्पीड कितनी तेज रही होगी। बगल में ही रहने वाले नजरे आलम ने बताया कि सड़क किनारे बैठकर मोबाइल चला रहा था। तभी तेज रफ्तार कार आई और चारपाई पर लेटे लोगों को कुचल दिया। घटना के तुंरत बाद कार का टायर भी तेज आवाज में ब्लास्ट हो गया। अंदर बैठे लोग भागने लगे। आसपास के लोगों ने दौड़ाकर एक युवक को पकड़ लिया। शकील ने बताया कि रात के समय बरामदे में खाना खा रहा था। तभी तेज आवाज आई। पता चला कि बगल के नूर आलम का परिवार कार की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गया है। जल्दी-जल्दी सभी को एंबुलेंस से बीआरडी मेडिकल कॉलेज भिजवाया गया।