{"_id":"675a92c5a8a998c4a60dc2f1","slug":"gorakhpur-news-hindi-and-science-exams-missing-from-the-timetable-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-775303-2024-12-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: समय सारिणी से गायब हिंदी और विज्ञान की परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: समय सारिणी से गायब हिंदी और विज्ञान की परीक्षा
विज्ञापन
गोरखपुर। परिषदीय विद्यालयों को निपुण बनाने का दावा करने वाला बेसिक शिक्षा विभाग परीक्षा भी ढंग से नहीं करा पा रहा। परिषदीय विद्यालयों की अर्धवार्षिक परीक्षा के लिए परिषद ने बुधवार को समय सारिणी जारी की। समय सारिणी को देखकर छात्र और शिक्षक हैरान है। कक्षा छह में हिंदी और कक्षा सात, आठ में विज्ञान विषय की परीक्षा की समय सारिणी में कहीं उल्लेख तक नहीं है।
परिषदीय विद्यालयों में अर्धवार्षिक
परीक्षा 23 से 28 दिसंबर तक दो पालियों में होगी। मूल्यांकन कार्य एवं परीक्षाफल 29 दिसंबर तक चलेगा। परीक्षाफल की घोषणा 30 दिसंबर को होगी। कक्षा एक में परीक्षा मौखिक होगी। कक्षा दो व तीन में लिखित व मौखिक परीक्षा होगी। लिखित एवं मौखिक परीक्षा का अधिभार 50-50 प्रतिशत रखा गया है। कक्षा चार व पांच में लिखित व मौखिक परीक्षा का अधिभार 70 व 30 प्रतिशत तय किया गया है। कक्षा छह से आठ की परीक्षा लिखित होगी। लिखित परीक्षा की अवधि ढाई घंटे की होगी जबकि मौखिक परीक्षा की अवधि प्रधानाध्यापक निर्धारित करेंगे। मूल्यांकन का कार्य परीक्षा के साथ किया जाएगा। मूल्याकंन के बाद विषयवार अंक सहित परीक्षाफल घोषित किया जाएगा।
सोशल मीडिया पर वायरल समय सारिणी
बेसिक शिक्षा विभाग की अर्धवार्षिक परीक्षा की समय सारिणी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। कई लोगों ने इस पर कमेंट करते हुए कहा कि जब विभाग मातृभाषा हिंदी और विज्ञान जैसे महत्वपूर्ण विषय की परीक्षा कराना ही भूल गया है तो उससे और क्या उम्मीद की जा सकती है। सोशल मीडिया पर वायरल होने के बावजूद बेसिक शिक्षा परिषद ने इस समय सारिणी को देर रात तक न तो वापस लिया और न ही संशोधित समय सारिणी जारी की है।