{"_id":"67b38fb586a133c5c908373c","slug":"gorakhpur-news-high-school-student-kidnapped-by-two-inter-students-case-registered-gorakhpur-news-c-7-hsr1010-843823-2025-02-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: हाईस्कूल की छात्रा का इंटर के दो छात्रों ने किया अपहरण, केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: हाईस्कूल की छात्रा का इंटर के दो छात्रों ने किया अपहरण, केस
विज्ञापन
हरपुर-बुदहट। खडहादेउर में स्थित एक इंटर कॉलेज में पढ़ने वाली 10वीं की छात्रा के अपहरण का मामला सामने आया है। कॉलेज में ही इंटर में पढ़ने वाले दो छात्रों पर मोटरसाइकिल पर बैठाकर अपहरण करके भागने का आरोप लगा है। बीते 15 फरवरी को शाम चार बजे से छात्राएं लापता हैं। हरपुर बुदहट पुलिस ने दोनों छात्रों पर रविवार को अपहरण का केस दर्ज कर लिया है।
क्षेत्र के ही एक गांव की महिला ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसकी 16 वर्षीय बेटी खडहादेउर में स्थित एक इंटर कॉलेज में पढ़तीं हैं। शनिवार को कॉलेज से लौटते समय शाम चार बजे स्कूल में पढ़ने वाले 12वीं के दो छात्र बाइक पर बैठाकर बेटी को ले गए हैं। जांच कर रहे सोनबरसा चौकी इंचार्ज विजय कुमार ने बताया कि आरोपियों की तलाश की जा रही है। जल्द उन्हें पकड़ लिया जाएगा।