{"_id":"68a231bc078acd6f29019a10","slug":"gorakhpur-news-hi-tech-nursery-will-be-set-up-in-ddu-with-one-crore-gorakhpur-news-c-7-hsr1010-1040024-2025-08-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: डीडीयू में एक करोड़ से स्थापित होगी हाईटेक नर्सरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: डीडीयू में एक करोड़ से स्थापित होगी हाईटेक नर्सरी
विज्ञापन
उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग ने कृषि एवं प्राकृतिक संस्थान के लिए स्वीकृत किए 99.65 लाख
किसानों को उच्च गुणवत्ता वाली रोगमुक्त पौधरोपण सामग्री रियायती दरों पर उपलब्ध होगी
गोरखपुर। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के कृषि एवं प्राकृतिक विज्ञान संस्थान में हाईटेक नर्सरी की स्थापना होगी। इसके लिए उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग से 99.65 लाख की स्वीकृति दी है। प्रस्तावित नर्सरी का नाम ''''एग्रीकल्चर इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी सेंटर'''' (कृषि प्रौद्योगिकी सूचना केंद्र) होगा।
डीडीयू में स्थापित होने वाली इस हाईटेक नर्सरी का उद्देश्य विश्वविद्यालय, छात्रों और किसानों को एक मंच पर लाकर कृषि शिक्षा, आधुनिक तकनीक और विस्तार सेवाओं को सशक्त बनाना है। यह नर्सरी 4,000 वर्ग मीटर क्षेत्रफल में फैले अत्याधुनिक पॉलीहाउस से सुसज्जित होगी।
इसमें स्टील संरचना, गटर सिस्टम, यूवी-स्टेबलाइज्ड पॉलीकार्बोनेट मल्टी-वाॅल शीट, पैड एवं फैन कूलिंग सिस्टम, माइक्रोप्रोसेसर नियंत्रित बेंचिंग प्रणाली, पीएआर लैंप सहित प्रकाश संश्लेषण प्रणाली, फॉगर सिस्टम और टैंक फ्लोर जैसी उन्नत सुविधाएं होंगी।
विज्ञापन
-- -
रियायती दरों पर उपलब्ध होगी सामग्री
डीडीयू की तरफ से पौधे व बीज आदि की बिक्री के लिए आउटलेट भी खोला जाएगा। वहां किसानों को उच्च गुणवत्ता वाले, रोगमुक्त पौध सामग्री रियायती दरों पर उपलब्ध कराई जाएगी। इससे किसानों की बाहरी स्रोतों पर निर्भरता घटेगी और समय व धन की बचत होगी।
खेती के लिए उन्नत तकनीक का होगा प्रसार
कृषि संस्थान के निदेशक प्रो. रामरतन सिंह ने कहा कि इस नर्सरी के माध्यम से फल और सब्जियों की व्यावसायिक खेती के लिए उन्नत तकनीकों का व्यापक प्रसार होगा। समन्वयक डॉ. रामवंत गुप्ता ने इसे पूर्वांचल की कृषि के लिए नई दिशा देने वाली पहल बताया।
वर्जन
यह केंद्र बागवानी फसलों की प्रमाणित किस्मों और हाइब्रिड पौधों की उच्च गुणवत्ता वाली रोपण सामग्री उपलब्ध कराएगा। इससे किसानों को सीधा लाभ मिलेगा। यहां छात्रों को पॉलीहाउस प्रबंधन, पौध प्रवर्धन और कृषि विपणन जैसी उन्नत तकनीकों का प्रशिक्षण भी दिया जाएगा।
- प्रो. पूनम टंडन, कुलपति, डीडीयू