फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Heavy rain in Nepal, the effect is visible in Gorakhpur, Barhalganj. the crop started sinking

Gorakhpur News: नेपाल में भारी बारिश...बड़हलगंज में दिखने लगा असर- डूबने लगी किसानों की फसल

Sun, 10 Aug 2025 01:02 AM IST
Gorakhpur Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Sun, 10 Aug 2025 01:02 AM IST
सार

Flood News in Gorakhpur: देर शाम प्रशासन प्रशासन ने बगहा, ज्ञानकोल समेत बाढ़ से प्रभावित सभी गांवों में भोजन का वितरण कराया। सरयू और राप्ती नदी का जलस्तर बीते पांच दिनों से लगातार बढ़ रहा है। बीते 24 घंटे में सरयू का जलस्तर बरहज में 15 सेमी बढ़ा है। शनिवार शाम पांच बजे तक नदी खतरे के निशान से 95 सेमी ऊपर बह रही थी।

विज्ञापन
Heavy rain in Nepal, the effect is visible in Gorakhpur, Barhalganj. the crop started sinking
डेरवा-जगदीशपुर मार्ग पर चढ़ा बाढ़ का पानी

विस्तार

Flood News in Gorakhpur: नेपाल में एक सप्ताह से हो रही बारिश के कारण सरयू नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। नदी में हर दिन तीन लाख क्यूसेक से अधिक पानी छोड़ा जा रहा है। शनिवार शाम चार बजे नदी बरहज में खतरे के निशान से 95 सेंटीमीटर ऊपर पहुंच गई। बीते 24 घंटे में 15 सेंटीमीटर पानी चढ़ा है।

विज्ञापन


इसके अलावा राप्ती नदी में भी एक सेंटीमीटर की बढ़त हुई है। सरयू व राप्ती का जलस्तर बढ़ने की वजह से बड़हलगंज इलाके के ज्ञानकोल गांव के चारों तरफ पानी भर गया है। वहीं राप्ती नदी का पानी डेरवा से बैरिया खास जाने वाली सड़क पर लखनउरी के साथ ही सूबेदार नगर के पास ओवरफ्लो होने लगा है।

विज्ञापन
Trending Videos

देर शाम प्रशासन प्रशासन ने बगहा, ज्ञानकोल समेत बाढ़ से प्रभावित सभी गांवों में भोजन का वितरण कराया। सरयू और राप्ती नदी का जलस्तर बीते पांच दिनों से लगातार बढ़ रहा है। बीते 24 घंटे में सरयू का जलस्तर बरहज में 15 सेमी बढ़ा है। शनिवार शाम पांच बजे तक नदी खतरे के निशान से 95 सेमी ऊपर बह रही थी।

जबकि यही नदी अयोध्या में खतरे के निशान से 56 सेमी ऊपर है। राप्ती नदी का जलस्तर कभी नीचे तो कभी ऊपर हो रहा है। बर्डघाट में नदी का जलस्तर शनिवार की शाम को खतरे के निशान से 1.54 मीटर नीचे था। शाम को नदी के जलस्तर में एक सेंटीमीटर की बढ़त दर्ज गई। वहीं रोहिन लाल निशान से दो मीटर और गोर्रा लगभग डेढ़ मीटर खतरे के निशान से है।
विज्ञापन

देर शाम को उपलब्ध कराया गया भोजन
गोरखपुर। गोला तहसील के बाढ़ प्रभावित क्षेत्र बगहा, ज्ञानकोल आदि में बाढ़ से प्रभावित लोगों के मध्य गर्म पका भोजन वितरित किया गया। सरयू नदी के बढ़ते जलस्तर की दृष्टिगत तहसील द्वारा सामुदायिक रसोई स्थापित कर प्रभावित लोगों को गर्म पका भोजन उपलब्ध कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed