फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Head constable's certificates were investigated on cousin's complaint

Gorakhpur News: चचेरे भाई की शिकायत पर हेड कांस्टेबल के प्रमाणपत्रों की हुई थी जांच

Sat, 22 Mar 2025 01:20 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 22 Mar 2025 01:20 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Head constable's certificates were investigated on cousin's complaint
फर्जी प्रमाणपत्र पर नौकरी करने वाले हेड कांस्टेबल का मामला
विज्ञापन

झंगहा (गोरखपुर)। थाना क्षेत्र के राघव पट्टी पडरी निवासी भवनाथ यादव पुत्र रामबेलास यादव की उतर प्रदेश पुलिस में वर्ष 1994 में नियुक्ति हुई थी। वह श्रावस्ती जिले के सोनावा थाने पर हेड कांस्टेबल के पद पर तैनात था। उसके चचेरे भाई की शिकायत पर प्रमाणपत्रों की जांच की हुई थी। इसके बाद जांच में प्रमाण पत्र फर्जी मिला तो पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भिजवा दिया था।

राघव पट्टी पडरी निवासी भवनाथ के पिता दो भाई थे। संगम लाल यादव और राम बेलास यादव में पुस्तैनी जमीन का बंटवारा हुआ। इसमें जंगल रसूलपुर नंबर दो की जमीन रामबेलास के हिस्से में पड़ गई और उसी जमीन पर पेट्रोल पंप पास हो गया। संगम लाल यादव के पुत्र देवव्रत यादव नहीं चाहते थे कि उनकी जमीन पर पेट्रोल पंप बने। इसका उसने विरोध भी किया था, लेकिन जमीन रामबेलास की होने के वजह से पेट्रोल पंप उसी जगह पर बना। इससे खार खाए देवव्रत यादव ने एसपी को आवेदन देकर चचेरे भाई के प्रमाण पत्र गलत होने व जांच कराने की मांग की थी। एसपी के निर्देश पर हेड कांस्टेबल भावनाथ के प्रमाणपत्रों की जांच कराई। जांच में हाईस्कूल व इंटरमीडिएट के प्रमाणपत्र सही नहीं मिले।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed