फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   In Gorakhpur, befriended the girl by claiming to be a British citizen. then started blackmailing her

Gorakhpur News: ब्रिटेन का नागरिक बताकर युवती से की थी दोस्ती...फिर करने लगा था ब्लैकमेल

Mon, 18 Aug 2025 01:27 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Mon, 18 Aug 2025 01:27 AM IST
सार

सूत्रों ने बताया कि युवक उससे कई नंबरों से बात करता था। अक्सर इनकी बात व्हाट्सएप कॉल के जरिये होती थी। पहले चैटिंग और ऑडियो कॉल के बाद वह वीडियो कॉल पर बातचीत करने लगे। युवती के मोबाइल फोन में इसकी कॉल डिटेल मिली है।

विज्ञापन
In Gorakhpur, befriended the girl by claiming to be a British citizen. then started blackmailing her
सांकेतिक - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

गोला थाना क्षेत्र की युवती ने अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी से तंग आकर खुदकुशी कर ली थी। बताया जा रहा है कि दो माह पहले सोशल मीडिया के जरिये एक युवक से उसकी दोस्ती हुई थी। युवक ने खुद को ब्रिटेन का नागरिक बताया था। कुछ दिनों की बातचीत में ही युवती उस पर भरोसा करने लगी थी। बाद में वह उसे ब्लैकमेल कर रुपये की मांग करने लगा।

विज्ञापन


सूत्रों ने बताया कि युवक उससे कई नंबरों से बात करता था। अक्सर इनकी बात व्हाट्सएप कॉल के जरिये होती थी। पहले चैटिंग और ऑडियो कॉल के बाद वह वीडियो कॉल पर बातचीत करने लगे। युवती के मोबाइल फोन में इसकी कॉल डिटेल मिली है।
विज्ञापन


वहीं, उसके फोन में एक युवक का आईडी कार्ड भी मिला है, जिसमें उसे ब्रिटेन का नागरिक बताया गया था। हालांकि, यह कार्ड पूरी तरह फर्जी है। वहीं, कुछ अन्य लोगों के फर्जी आधार कार्ड भी मिले हैं। पुलिस इनकी जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूत्रों ने बताया कि युवती के पास कई नंबरों से व्हाट्सएप कॉल आती थी। जिस युवक से उसकी बातचीत शुरू हुई थी उसने उसकी वीडियो दूसरे युवकों को भेज दी थी। इसी वजह से वह कॉल कर उसे ब्लैकमेल करने लगे। युवती ने अलग-अलग अकाउंट नंबर पर रुपये का भुगतान किया है। इस संबंध में थाना प्रभारी निरीक्षक अंजुल चतुर्वेदी ने कहा कि केस दर्ज कर हर पहलू पर मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed