फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Grandmother becomes witness in rape case of two sisters, accused sentenced in 15 months

Gorakhpur News: दो बहनों के साथ दुष्कर्म मामले में नानी बनी गवाह, आरोपियों को 15 माह में सजा

Fri, 28 Feb 2025 12:51 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 28 Feb 2025 12:51 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Grandmother becomes witness in rape case of two sisters, accused sentenced in 15 months
अपहरण कर चाकू दिखाकर किया था दुष्कर्म, आरोपियों को 20-20 साल की सजा
विज्ञापन

कैंपियरगंज थाने में नानी ने दर्ज कराया था खेराट गांव के गोविंद और कमलेश पर केस
गोरखपुर। कैंपियरगंज के एक गांव में नानी के घर आई 13 व 14 साल की बहनों के साथ दो युवकों ने अपहरण कर चाकू दिखाकर दुष्कर्म किया था। नानी ने 03 नवंबर 2023 को कैंपियरगंज थाने में खैराट गांव के गोविंद और कमलेश के खिलाफ दुष्कर्म का केस दर्ज कराया। 60 साल की बुजुर्ग नानी के प्रयास और गवाही से केवल 15 माह में दोनों आरोपियों को सिविल कोर्ट के विशेष न्यायाधीश राहुल आनंद ने 20 साल के कठोर कारावास की सजा सुनाई है। प्रत्येक को 22 हजार रुपये अर्थदंड से दंडित भी किया है।

जानकारी के मुताबिक, कैंपियरगंज के एक गांव में नानी के घर आईं दोनों बहने 26 अक्तूबर 2023 को शाम सात बजे टहलने निकली थीं। इस दौरान गोविंद और कमलेश ने मिलकर दोनों को चाकू दिखाकर अपहरण कर लिया। इसके बाद सूनसान जगह पर ले जाकर चाकू दिखाकर दोनों के साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद धमकी देकर अर्धनग्न हाल में सड़क पर छोड़कर भाग गए। दोनों बहनों को अचेत अवस्था में देखकर राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी थी। इसके बाद दोनों बहनों की नानी की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज किया था।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed