फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur news

Gorakhpur News: मनबढ़ों ने घर में लगाई आग, सामान जला

Sun, 19 Apr 2026 02:36 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Sun, 19 Apr 2026 02:36 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur news
सहजनवां थाना क्षेत्र के ग्राम मुजौली का मामला, आगजनी से पहले कॉल कर आग लगाने की दी थी धमकी
विज्ञापन


सहजनवां। थाना क्षेत्र के ग्राम मुजौली में दबंगों की ओर से काॅल कर धमकी देने के बाद एक महिला के घर में आग लगा दी। आगजनी में उसके घर में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया। पीड़िता ने थाने और संपूर्ण समाधान दिवस में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।

मुजौली निवासी कंचन यादव ने आरोप लगाया कि बीते 13 अप्रैल को वह अपने मायके में आयोजित रामायण कार्यक्रम में शामिल होने परिजनों के साथ गई थी। कार्यक्रम समाप्त होने के बाद वह परिवार के साथ अयोध्या दर्शन के लिए चली गई। आरोप है कि इसी दौरान गांव के दो मनबढ़ों ने उसे कॉल कर घर में आग लगाने की धमकी दी। कुछ देर बाद ही सूचना मिली कि उनके घर में आग लग गई है। घटना की जानकारी मिलते ही पीड़िता ने पुलिस को फोन कर सूचित किया। मौके पर पहुंची पुलिस और ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया गया लेकिन तब तक घर में रखा सारा सामान जलकर नष्ट हो चुका था। पीड़िता ने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

इस संबंध में सहजनवां थाना प्रभारी महेश चौबे ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed