फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Gorakhpur Link Expressway is a new path to prosperity

Gorakhpur News: समृद्धि का नया मार्ग है गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे

Sat, 21 Jun 2025 01:00 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 21 Jun 2025 01:00 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Gorakhpur Link Expressway is a new path to prosperity
गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे के लोकार्पण समारोह में बोले औद्योगिक विकास मंत्री नंदी
विज्ञापन


गोरखपुर। भगवानपुर टोल प्लाजा पर गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे के लोकार्पण समारोह को संबोधित करते हुए औद्योगिक विकास विभाग के मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी ने कहा कि विकास में कनेक्टिविटी की सीधी भूमिका होती है। कनेक्टिविटी जितनी बेहतर होगी, विकास की रफ्तार उतनी तेज होगी। आज यूपी रोड, रेल और एयर कनेक्टिविटी में बेजोड़ है। यही नहीं लैंड लॉक माने जाने वाले इस प्रदेश में वाराणसी-हल्दिया वाटरवे भी बन गया है। गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे सिर्फ सड़क नहीं है बल्कि विकास की नई दिशा और समृद्धि का नया मार्ग है।
आठ साल से बिना छुट्टी लिए काम कर रहे मुख्यमंत्री
गोरखपुर। प्रदेश के जल शक्ति मंत्री और गोरखपुर जिले के प्रभारी मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी ने सुरक्षा का माहौल देकर प्रदेश को प्रगति का रास्ता दिखाया है। मुख्यमंत्री ने आठ साल में एक दिन भी छुट्टी लिए बिना प्रदेश की तरक्की के लिए काम किया है। 2017 के पहले प्रदेश में बम फटते थे, शाम पांच बजे के बाद बेटियां घर से नहीं निकल पाती थीं। जबकि आज रात 12 बजे भी वह सुरक्षित हैं। मुख्यमंत्री ने थारू, मुसहर, वनटांगिया समेत सभी का उत्थान किया है।
विज्ञापन

यूपी में बनवा दीं अमेरिका जैसी सड़कें
गोरखपुर। गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे के लोकार्पण समारोह में सांसद रविकिशन ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी ने यूपी में अमेरिका जैसी सड़कें बनवा दीं हैं। कलाकार के तौर पर जब वे अमेरिका आदि जगहों पर जाते थे, तब ऐसी सड़कें दिखती थीं। यूपी में ऐसी सड़क केवल स्वप्न था। लेकिन, भाजपा की सरकार जनता का पैसा जनता पर ही खर्च करती है, यह एक्सप्रेस-वे इसी का प्रमाण है। गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे से पूर्वांचल के विकास को नई उड़ान मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक्सप्रेस-वे में अगले साल यूपी की भागीदारी सबसे अधिक
गोरखपुर। गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे के लोकार्पण अवसर पर मुख्य सचिव व यूपीडा के मुख्य कार्यपालक अधिकारी मनोज कुमार सिंह ने कहा कि देश में 42 प्रतिशत एक्सेस कंट्रोल एक्सप्रेस-वे की सर्वाधिक भागीदारी अकेले उत्तर प्रदेश की है। गंगा एक्सप्रेस-वे का कार्य पूरा होते ही यह बढ़कर 62 प्रतिशत हो जाएगी। उन्होंने कहा कि गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे के दोनों तरफ औद्योगिक क्लस्टर बनेंगे। इसके लिए गोरखपुर में 150 एकड़ और अंबेडकर नगर में एक हजार एकड़ जमीन अधिग्रहित की जा चुकी है।
ये रहे मौजूद
कैबिनेट मंत्री डॉ. संजय निषाद, राज्यमंत्री जसवंत सिंह सैनी, विजयलक्ष्मी गौतम, मेयर डॉ. मंगलेश श्रीवास्तव, विधायक फतेह बहादुर सिंह, श्रीराम चौहान, राजेश त्रिपाठी, विपिन सिंह, महेंद्रपाल सिंह, डॉ. विमलेश पासवान, प्रदीप शुक्ल, सरवन निषाद, गणेश चौहान, एमएलसी डॉ. धर्मेंद्र सिंह, प्रदेश सरकार के सलाहकार अवनीश अवस्थी, राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष चारू चौधरी, भाजपा के जिलाध्यक्ष जनार्दन तिवारी आदि मौजूद रहे।
तिरंगा लहराकर जगह-जगह हुआ सीएम का स्वागत

गोरखपुर। लिंक एक्सप्रेसवे के लोकार्पण समारोह के लिए आए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का एक्सप्रेस-वे पर जगह-जगह जोरदार अभिवादन किया गया। लोग हाथ में तिरंगा लेकर सड़क के किनारे खड़े थे। मुख्यमंत्री का काफिला दिखने पर झंडा लहराकर स्वागत किया। गोरखपुर जिले में कम्हरियाघाट से लेकर भगवानपुर टोल प्लाजा तक 15 स्थानों पर जुटे जनसमूह ने सीएम का स्वागत किया। कम्हरियाघाट पर खजनी विधायक श्रीराम चौहान के नेतृत्व में मुख्यमंत्री का स्वागत किया गया। जबकि अन्य स्थानों पर स्वागत की अगुवाई स्थानीय पंचायत प्रतिनिधियों ने की। सभी स्थानों पर स्वागत के लिए जुटे लोगों के हाथ में तिरंगा लहरा रहा था। मुख्यमंत्री का वाहन पास आते ही लोगों ने उनके सम्मान में गगनभेदी नारे लगाए। मुख्यमंत्री ने भी मुस्कुराते हुए हाथ उठाकर सबका अभिवादन स्वीकार किया। एक्सप्रेसवे के किलोमीटर 10 पर सांसद रवि किशन शुक्ल और सहजनवां के विधायक प्रदीप शुक्ल के नेतृत्व में, किलोमीटर सात पर भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं एमएलसी डॉ. धर्मेंद्र सिंह और गोरखपुर ग्रामीण के विधायक विपिन सिंह के नेतृत्व में सीएम योगी का अभिनंदन किया गया।

रोजगार नहीं मिला तो रविकिशन की फिल्म है न...
सीएम योगी ने अपने भाषण के दौरान अचानक ही कार्यकर्ताओं से पूछ लिया कि यहां के सांसद आप लोगाें को फ्री में फिल्म दिखाते हैं या नहीं। अपने घर बुलाकर खाना भी नहीं खिलाए होंगे। भीड़ खुशी से ताली बजाने लगी। सांसद भी अपनी जगह से उठ खड़े हुए। इसके बाद सीएम ने कहा कि सांसद ने रामगढ़ताल के किनारे बड़ा घर बनवाया है, वहां आप लोग जाइए। ये वहां आप लोगों को लिट्टी चोखा भी खिलाएंगे। जिन लोगों को रोजगार नहीं मिलेगा, उन्हें वे अपनी फिल्म में काम दिला सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed