फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Gorakhpur administration on alert for Chhath festival, special security arrangements at 391 places

Gorakhpur News: छठ पर्व पर गोरखपुर प्रशासन अलर्ट, 391 स्थानों पर विशेष सुरक्षा व्यवस्था

Sun, 26 Oct 2025 02:17 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 26 Oct 2025 02:17 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Gorakhpur administration on alert for Chhath festival, special security arrangements at 391 places
ड्रोन और सीसीटीवी कैमरों से होगी सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी
विज्ञापन

गोरखपुर। छठ पूजा के दौरान श्रद्धालुओं की भीड़ और सुरक्षा को देखते हुए जिला प्रशासन व पुलिस ने व्यापक इंतजाम किए हैं। जिलेभर के 391 घाटों पर विशेष सुरक्षा व्यवस्था की गई है। सभी प्रमुख घाटों पर एसडीआरएफ और पीएसी के गोताखोरों की ड्यूटी लगाई गई है, वहीं सुरक्षा की निगरानी के लिए ड्रोन और सीसीटीवी कैमरे लगाए जा रहे हैं।
जिलाधिकारी दीपक मीणा और एसएसपी राजकरन नय्यर ने शनिवार को शहर के प्रमुख पूजा स्थलों का निरीक्षण किया। उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था, बैरिकेडिंग, प्रकाश व्यवस्था, भीड़ नियंत्रण, जलस्तर और सफाई की तैयारियों का बारीकी से जायजा लिया। अधिकारियों के मुताबिक, गोरखनाथ मंदिर, बैकुंठधाम, हनुमानगढ़ी, सूरजकुंड पोखरा, कुसम्ही कोठी, करमैनीघाट, गौरीघाट, रामजानकी पोखरा, मोदीगंज और भोपा बाजार जैसे प्रमुख घाटों पर करीब 4000 से अधिक श्रद्धालुओं के जुटने की संभावना है। वहीं तकिया घाट, मानसरोवर, कुंजलगढ़, तरकुलहा देवी पोखरा और राघवपट्टी जैसे स्थलों पर 3000 से अधिक लोग इकट्ठा होने की उम्मीद है।
विज्ञापन

महिला श्रद्धालुओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए महिला पुलिसकर्मियों को सादे वर्दी में तैनात किया गया है। किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए क्यूआरटी (क्विक रिस्पांस टीम) की व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed