फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Girls used to go to hookah bar from massage parlor too, operator arrested

Gorakhpur News: मसाज पार्लर से भी हुक्का बार में जाती थीं लड़कियां, संचालक गिरफ्तार

Sun, 06 Apr 2025 12:53 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 06 Apr 2025 12:53 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Girls used to go to hookah bar from massage parlor too, operator arrested
सरगना अनिरुद्ध ओझा से साठगांठ कर मसाज पार्लर संचालक भी करता था देह व्यापार
विज्ञापन

हुक्का बार की आड़ में देह व्यापार करने वाले 18 आरोपियों की हो चुकी है गिरफ्तारी
गोरखपुर। शहर के मसाज पार्लर से भी लड़कियां हुक्का बार में देह व्यापार का धंधा करने के लिए भिजवाई जाती थीं। साक्ष्य मिलने पर शनिवार को रामगढ़ताल थाना पुलिस ने शाहपुर क्षेत्र स्थित हेवन स्पा सेंटर के मालिक गौरव कसौधन को गिरफ्तार किया। शनिवार सुबह रामगढ़ताल क्षेत्र से उसकी गिरफ्तारी की गई।

गौरव, राजघाट क्षेत्र के हांसूपुर का निवासी है। वह अनिरुद्ध ओझा के नेटवर्क से जुड़ा था। मसाज पार्लर (स्पा सेंटर) की आड़ में वह बालिग-नाबालिग लड़कियों को बुलाकर भी देह व्यापार का धंधा कराता था। सीओ कैंट योगेंद्र सिंह ने बताया कि मोबाइल फोन चैटिंग और सर्विलांस की मदद से जांच पड़ताल की गई तो गौरव के खिलाफ पर्याप्त साक्ष्य मिले। इसके बाद शनिवार सुबह उसे गिरफ्तार कर लिया गया। स्पा सेंटर अब बंद हो चुका है, लेकिन पुलिस हुक्का बार प्रकरण में नाम आने पर आरोपी की तलाश कर रही थी। पूरा नेटवर्क शाहपुर इलाके स्थित फ्लाई इन होटल से जुड़ा था, जहां हुक्का बार की आड़ में बड़े स्तर पर देह व्यापार चल रहा था। नौ जनवरी को पुलिस ने यहां छापा मारा और धीरे-धीरे पूरे गैंग की परतें खुलती चली गईं। अब तक इस मामले में तीन युवतियों समेत 18 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed