फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Geetapress delegation met industrialist Gautam Adani

Gorakhpur News: उद्योगपति गौतम अदाणी से मिला गीताप्रेस का प्रतिनिधिमंडल

Sat, 11 Jan 2025 08:02 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 11 Jan 2025 08:02 PM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Geetapress delegation met industrialist Gautam Adani
अहमदाबाद में गौतम अदाणी से मुलाकात कर पुस्तक भेंट करते गोरखपुर गीता प्रेस के ट्रस्टी व सदस्य।
गोरखपुर आने का दिया न्योता, आरती संग्रह सहित विभिन्न पुस्तकें कीं भेंट
विज्ञापन

गोरखपुर। गीताप्रेस का प्रतिनिधिमंडल शुक्रवार को अहमदाबाद में उद्योगपति गौतम अदाणी से मिला और उन्हें आरती संग्रह सहित विभिन्न पुस्तकें भेंट कीं। साथ ही गोरखपुर आने का भी न्योता दिया। अदाणी की कंपनी ने गीताप्रेस में धार्मिक पुस्तकें छापने का ऑर्डर दिया है, जिन्हें महाकुंभ में वितरित किया जाना है।

अदाणी के आग्रह पर गीताप्रेस ने पुस्तकें छापने की सहमति तो दी, लेकिन संसाधनों की कमी के कारण करीब 30 लाख पुस्तक ही उपलब्ध करा पा रहा है। शुक्रवार को अहमदाबाद में मुलाकात के दौरान गौतम अदाणी को गीताप्रेस की ओर से आरती संग्रह पुस्तक के साथ-साथ गुजराती में प्रकाशित साधक संजीवनी, कल्याण, सचित्र गीता प्रबोधनी, तत्व मीमांसा, गीता दैनंदिनी व पांच हनुमान चालीसा की पुस्तक भेंट कर गोरखपुर आने का न्योता दिया गया। गीताप्रेस के पदाधिकारियों ने बताया कि गौतम अदाणी ने यहां आने की इच्छा जताई है। गीताप्रेस के प्रबंधक लाल मणि तिवारी ने बताया कि मुलाकात सफल रही। उद्योगपति को गीताप्रेस आने का न्यौता दिया गया है।
विज्ञापन

-फोटो 58 : कार्यक्रम का शुभारंभ करते मुख्यातिथि डॉ. राजेश कुमार व साथ मौजूद प्राचार्य। स्रोत कॉ

-फोटो 58 : कार्यक्रम का शुभारंभ करते मुख्यातिथि डॉ. राजेश कुमार व साथ मौजूद प्राचार्य। स्रोत कॉ

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed