फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Gangster along with his associates had committed theft in the house of senior manager of an insurance company

Gorakhpur News: गैंगस्टर ने साथियाें के साथ की थी बीमा कंपनी के सीनियर मैनेजर के घर चोरी

Tue, 12 Aug 2025 01:19 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 12 Aug 2025 01:19 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Gangster along with his associates had committed theft in the house of senior manager of an insurance company
पुलिस लाइन के व्हाइट हाउस में पिपराइच थाना क्षेत्र में हुई चोरी की घटना का खुलासा करते एसएसपी र
पुलिस ने गैंगस्टर समेत तीन को किया गिरफ्तार, लूट का 11 लाख का माल बरामद
विज्ञापन

गोरखपुर। पिपराइच पुलिस ने बीमा कंपनी के सीनियर मैनेजर विनय उपाध्याय के घर चोरी का पर्दाफाश करते हुए रामगढ़ताल थाने के गैंगस्टर समेत तीन को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान राजघाट थाना के मिर्जापुर निवासी आयाज अहमद उर्फ बाबू, तिवारीपुर थाना के माहेलालपुर निवासी इरफान उर्फ मुन्ना और कोतवाली थाना के असगरगंज कसाई टोला निवासी शमशेर उर्फ मामा के रूप में हुई। पुलिस ने इनके पास से 11 लाख रुपये कीमत के जेवर व स्कूटी बरामद की है।
एसपी नार्थ जितेंद्र कुमार और सीओ चौरीचौरा अनुराग सिंह की मौजूदगी में घटना का पर्दाफाश करते हुए एसएसपी राजकरन नय्यर ने बताया कि दो अगस्त को विनय उपाध्याय के घर दिन में चोरी हुई थी। उनकी पत्नी बच्चों के साथ मायके गई थीं और विनय घर में ताला बंद कर बीमा कंपनी (बजाज लाइफ इंश्योरेंस) चले गए थे। वह बजाज में सीनियर मैनेजर के पद पर कार्यरत हैं। रात 10 बजे जब वह घर पहुंचे तो मुख्य दरवाजे पर ताला बंद था, लेकिन खिड़की टूटी थी। अंदर जाने के बाद कमरों में रखी आलमारी व बक्सा खुला पड़ा था। उसमें रखे जेवर और नकदी गायब थे। विनय की तहरीर पर पिपराइच पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू की।
विज्ञापन

एंटीथेप्ट सेल और सर्विलांस की मदद से पुलिस ने विनय के घर से आसपास के मार्गों पर लगे 100 सीसीटीवी कैमरों को खंगाला। इसके बाद सर्विलांस की मदद से पुलिस आरोपियों तक पहुंची और तुर्रा नाले के पास से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के दौरान मुख्य आरोपी इरफान ने बताया कि आयाज के पास उसके मामा की स्कूटी थी। उसी से तीनों शहर से बाहर पहुंचे और घूमते-घूमते विनय के घर पहुंचे। ताला लगा देख वह चोरी के मकसद से अंदर घुस गए। पास में रखी छीनी से उन्होंने खिड़की को तोड़कर निकाला और चोरी की।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपी इरफान पर खोराबार और रामगढ़ताल थाने में दो केस गैंगस्टर एक्ट के
एसएसपी ने बताया कि इरफान शातिर किस्म का है। उसके खिलाफ पिपराइच, तिवारीपुर, कैंट, खोराबार व रामगढ़ताल में 13 आपराधिक मामले दर्ज हैं। इसमें खोराबार व रामगढ़ताल थाने में दो केस गैंगस्टर एक्ट के भी दर्ज हैं। एसएसपी ने बताया कि आरोपियों की जमानत अर्जी निरस्त कराते हुए पुराने दर्ज केस को खुलवाकर जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed