फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Gangster Act action against seven interstate cow smugglers

Gorakhpur News: सात अंतरराज्यीय गो तस्करों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई

Wed, 18 Jun 2025 12:41 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 18 Jun 2025 12:41 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Gangster Act action against seven interstate cow smugglers
डीएम की अनुशंसा पर कैंट पुलिस ने की कार्रवाई
विज्ञापन

सरगना अनूप सहित सभी छह आरोपियों पर दर्ज हैं दर्जनों मामले
गोरखपुर। गो तस्करी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह के सात सदस्यों के खिलाफ कैंट पुलिस ने मंगलवार को गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई की है। डीएम की अनुशंसा पर यह कार्रवाई की गई है। सभी आरोपी फिलहाल फरार चल रहे हैं।
पुलिस ने गुलरिहा के हरसेवकपुर नंबर दो टोला दहला निवासी अनूप यादव, सतीश यादव, शोलू यादव उर्फ सोनू यादव, कुशीनगर के पडरौना कोतवाली के जंगल हनुमानगंज के खुर्शीद अंसारी, बसहिया बनवीरपुर के परवेज आलम, बोधी छापर के विजय निषाद व बिहार के पश्चिमी चंपारण के मधुबनी दहवा निवासी अमन कुमार शुक्ला पर गैंस्टर एक्ट की कार्रवाई की है। गिरोह के सभी सदस्य गायों की चोरी करके वाहनों से तस्करी करते थे। सभी आरोपी फरार चल रहे हैं। पुलिस इनकी गिरफ्तारी के लिए प्रयास कर रही है।
विज्ञापन

गिरोह में शामिल खुर्शीद अंसारी, परवेज आलम, विजय निषाद व अमन कुमार शुक्ला पर आधा दर्जन मामले दर्ज हैं। गुलरिहा थाने के हरसेवकपुर नंबर दो टोला दहला निवासी अनूप यादव, सतीश यादव, शोलू यादव उर्फ सोनू यादव एक गांव के रहने वाले है और आपस में पट्टीदार है। तीनों पर विभिन्न थानों में दर्जनों मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed