{"_id":"681a670ac4b538e81f0ade9d","slug":"gorakhpur-news-gangster-act-action-against-five-fraud-accused-gorakhpur-news-c-7-hsr1010-927224-2025-05-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: धोखाधड़ी के पांच आरोपियों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: धोखाधड़ी के पांच आरोपियों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई
विज्ञापन
एटीएम कार्ड चुराकर धोखे से पैसे निकालते थे सभी आरोपी
सरदारनगर। चौरीचौरा पुलिस ने पांच आरोपियों के विरुद्ध गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई की है। पुलिस ने बांसगांव क्षेत्र के रघुआडीह निवासी अजय दूबे उर्फ छोटू व उसके गैंग के चार सदस्यों के खिलाफ कार्रवाई की है। सभी एटीएम कार्ड चुराकर धोखे से पैसे निकालते थे।
डीएम के आदेश के बाद पुलिस ने अजय दुबे के साथ चूडामणि उर्फ संजय पाठक, सुरजीत बिंद उर्फ छोटे लाल, अविनाश कुमार, रंजीत यादव के विरुद्ध गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई की है। पांचों आरोपियों ने धोखाधडी से एटीएम कार्ड बदल कर खाते से करीब 40 हजार रुपये निकाल लिए थे। अजय दुबे के खिलाफ चौरीचौरा, सहजनवां, बांसगांव, पीपीगंज, सिकरीगंज, गोला, कोतवाली, बस्ती, संतकबीर नगर, बलिया सहित अन्य जनपदों में चोरी, धोखाधड़ी व आईटी एक्ट के तहत कुल 23 केस दर्ज हैं। बांसगांव के रघुवाडीह निवासी चूणामणि उर्फ संजय पाठक के खिलाफ चौरीचौरा, बांसगांव, संतकबीर नगर सहित अन्य थानों में 13 केस दर्ज है। बांसगांव के बैदौली निवासी सुरजीत बिंद उर्फ छोटेलाल के खिलाफ धोखाधड़ी, चोरी सहित अन्य धाराओं में कुल छह केस दर्ज हैं। खजनी क्षेत्र के कोठा निवासी अविनाश कुमार के खिलाफ चौरीचौरा में तीन केस दर्ज है। इसी क्षेत्र के वौगा निवासी रंजीत यादव के खिलाफ गोरखपुर, बस्ती, संतकबीर नगर सहित अन्य जिलों के थाने में 10 केस दर्ज है।