{"_id":"68bb4a2b506366fc600186ef","slug":"gorakhpur-news-fraudster-accused-of-registering-another-persons-land-with-fake-aadhaar-card-arrested-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-1061221-2025-09-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: फर्जी आधार कार्ड से दूसरे की जमीन का बैनामा करने का आरोपी जालसाज गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: फर्जी आधार कार्ड से दूसरे की जमीन का बैनामा करने का आरोपी जालसाज गिरफ्तार
विज्ञापन
गोरखपुर। हरबुर बुदहट पुलिस ने फर्जी आधार कार्ड बनवाकर जमीन का बैनामा करने के आरोपी जालसाज को शुक्रवार परजनपुरा दुर्गा चौक से गिरफ्तार कर लिया। उसकी पहचान सहजनवां के कसरवल निवासी शमशाद के रूप में हुई है। जो वर्तमान में कैंट थानाक्षेत्र के परजनपुरा दुर्गा चौक पर रहता था।
हरपुर बुदहट के मझौरा निवासी इरफान ने पिछले साल एक अगस्त को अज्ञात के खिलाफ जालसाजी का केस दर्ज कराया था। इरफान का कहना था कि उसके पिता हसमुल्ला के नाम से दर्ज पैतृक संपत्ति को कुछ भूमाफिया ने 29 जनवरी 2024 को फर्जी दस्तावेज तैयार कर नम्रता गौड़ के नाम बैनामा करवा दिया। इसके बाद जालसाजों ने दाखिल खारिज भी करवा दिया। जबकि उसके पिता का छह फरवरी को निधन हो गया था। पुलिस ने जब मामले की जांच शुरू कि तो पता चला कि जालसाजों ने हसमुल्ला को जिंंदा दिखा उनके स्थान पर किसी और को खड़ा कर जमीन का बैनामा किया। इसके बाद पुलिस ने आरोपी शमशाद को गिरफ्तार कर जेल भिजवा दिया।