फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Four children including brother and sister enjoyed the wedding feast... then went to their grandmother's house

Gorakhpur News: भाई-बहन समेत चार बच्चों ने शादी में दावत उड़ाई...फिर चले गए नानी के घर

Sun, 11 May 2025 01:20 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 11 May 2025 01:20 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Four children including brother and sister enjoyed the wedding feast... then went to their grandmother's house
झंगहा क्षेत्र में बृहस्पतिवार की शाम तीन परिवारों के चार बच्चे एक साथ हो गए थे लापता
विज्ञापन

रातभर दौड़ी पुलिस, शुक्रवार को 30 किमी दूर कौड़ीराम इलाके में नाना-नानी के घर मिले बच्चे

दो साइकिलों से निकले थे 10-12 साले के चारों बच्चे, चोरी से शादी में खाया खाना फिर आम तोड़ने नाना के घर निकल गए बच्चे

गोरखपुर। झंगहा क्षेत्र के एक गांव के तीन परिवारों के 10-12 साले के चार बच्चों के लापता होने से हड़कंप मच गया। बृहस्पतिवार को हुई घटना की जांच के लिए एसपी और सीओ मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने रातभर खोजबीन की। अंत में चारों कौड़ीराम इलाके में एक बच्चे के नानी के घर मिले। बच्चों ने बताया कि चारों साइकिल से निकले थे, रास्ते में एक शादी में दावत उड़ाई। इसके बाद नानी के घर बाग में आम तोड़ने पहुंच गए। उधर, पुलिस उन्हें ढूंढ़ने में परेशान रही।
झंगहा पुलिस के मुताबिक, भकुरा गांव से सूचना मिली कि एक घर के 10 व 11 साल के भाई-बहन, दो परिवार के 11 और 12 साल के किशोर बृहस्पतिवार दोपहर से ही लापता हैं। इनके परिजनों ने शाम तक बच्चों के आने का इंतजार किया, नहीं आने पर थाने आकर सूचना दी। इस घटना की सूचना पर एसपी उत्तरी जितेंद्र श्रीवास्तव और सीओ चौरीचौरा अनुराग सिंह भी पहुंच गए। चार बच्चों के लापता होने की सूचना वायरलेस पर गूंजने लगी। अगल-बगल के थानों पर बच्चों के लापता होने की सूचना दी गई। पूरी रात पुलिस बच्चों की तलाश में दौड़ती रही। अगले दिन शुक्रवार बच्चों के कौड़ीराम इलाके में होने की सूचना पर पुलिस पहुंची तो सभी के सकुशल होने पर राहत की सांस ली।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक, पूछताछ में पता चला कि सगे भाई बहन के नाना का घर कौड़ीराम के पास है। इन्हीं दोनों बच्चों के साथ ही गांव के दो अन्य बच्चे भी साइकिल से निकल पड़े। चारों बच्चाें ने बताया कि देर होने की वजह से घर वापस जाने में डर लग रहा था। इसके बाद नाना के घर जाने का प्लान बनाया। वहां जाकर बाग में आम तोड़ने की योजना बनाई थी। दो साइकिल से चारों बच्चे कौड़ीराम निकल पड़े। रास्ते में एक जगह शादी का कार्यक्रम चल रहा था। वहां रूककर चारों ने खाना खाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने बच्चों को ढूंढकर पूछताछ के बाद उनके परिजनों को सौंप दिया। बच्चों ने अपने परिजनों से कहा कि आगे ऐसी गलती नहीं करेंगे।
इस संबंध में एसपी उत्तरी जितेंद्र कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि चारों बच्चों को सुरक्षित उनके परिजनों को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed