{"_id":"68a2320aaa37d9c50103890b","slug":"gorakhpur-news-football-players-father-dies-of-snakebite-allegations-of-negligence-in-treatment-gorakhpur-news-c-7-hsr1010-1040102-2025-08-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: फुटबाल खिलाड़ी के पिता की सर्पदंश से मौत, इलाज में लापरवाही का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: फुटबाल खिलाड़ी के पिता की सर्पदंश से मौत, इलाज में लापरवाही का आरोप
विज्ञापन
परिजनों ने पीएचसी खोराबार व जिला अस्पताल के डॉक्टरों पर समय से इलाज नहीं करने का लगाया आरोप
गोरखपुर। खोराबार थानाक्षेत्र के सूबा बाजार टोला मदरहवां गांव निवासी यूपी अंडर 19 फुटबाल टीम के प्लेयर रहे रघुवीर राजभर के पिता ओमप्रकाश राजभर (55) की शनिवार देर रात सर्पदंश से मौत हो गई। हादसे से घर में कोहराम मच गया। परिजनों ने पीएचसी खोराबार और जिला अस्पताल के डॉक्टरों ने समय से इलाज न करने का आरोप लगाया है।
ग्रामीणों ने बताया कि ओमप्रकाश पेशे से इलेक्ट्रीशियन थे। उनके परिवार में पत्नी के अलावा दो बेटे और दो बेटियां हैं। बड़े बेटा सुधीर राजभर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहा है, जबकि छोटा बेटा रघुवीर राजभर राष्ट्रीय स्तर का फुटबॉल खिलाड़ी है। बड़े बेटे सुधीर ने बताया कि शनिवार को परिवार के लोग भोजन कर कमरे में सोने चला गए। रात में करीब 1:20 बजे उनके पिता को सर्प ने डंस लिया। जानकारी होने पर वे लोग आनन फानन में पीएचसी खोराबार लेकर पहुंचे। वहां डॉक्टर ने एक इंजेक्शन लगाकर वापस घर भेज दिया। घर पहुंचते ही पिता की हालात खराब हो गई। उन्होंने एंबुलेंस के लिए कई बार कॉल किया, लेकिन काॅल रिसीव नहीं। इसके बाद वह बाइक से पिता को लेकर पहले पीएचसी खोराबार और फिर जिला अस्पताल पहुंचे। वहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें बीआरडी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। मेडिकल कॉलेज पहुंचने से पहले ही उनके पिता ने दम तोड़ दिया।
परिजनों ने डॉक्टरों पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाया है। ग्रामीणों ने ओमप्रकाश की आर्थिक स्थिति को कमजोर बताते हुए प्रशासन से पीड़ित परिवार को आर्थिक मदद दिलाने की मांग की है।
विज्ञापन
-- -- -- -