फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: First father's hand broken, brother attacked after filing case

Gorakhpur News: पहले पिता का हाथ तोड़ा, केस दर्ज कराने पर भाई पर हमला

Sun, 29 Dec 2024 01:20 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 29 Dec 2024 01:20 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: First father's hand broken, brother attacked after filing case
गुलरिहा। जैनपुर गांव में 25 दिसंबर को मनबढ़ बेटे ने पिता का हाथ तोड़ दिया। केस दर्ज कराने से नाराज होकर 27 दिसंबर की रात में छोटे भाई पर हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल का इलाज बीआरडी मेडिकल काॅलेज में चल रहा है।
विज्ञापन

जैनपुर निवासी मुन्नर गुप्ता को उनके बेटे मुकेश गुप्ता व छोटू गुप्ता 25 दिसंबर की शाम को नशे में धुत होकर पीटने लगे। छोटा बेटा गोलू पिता को बचाने के लिए दौड़ा तो उसे भी पीटा। इस दौरान मारपीट में मुन्नर का हाथ टूट गया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने दोनों बेटों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया।
विज्ञापन

27 दिसंबर की शाम को जंगल डुमरी पुलिस चौकी पर पुलिस ने आरोपी बेटों को बुलाया था। चौकी से घर पहुंचकर दोनों आरोपियों ने छोटे भाई गोलू को पीट दिया। आसपास के लोगों ने घायल गोलू को सीएचसी पहुंचाया। जहां उसकी हालत गंभीर देखते हुए डाॅक्टरों ने बीआरडी मेडिकल काॅलेज भेज दिया। दोनों आरोपी भाइयों के खिलाफ दोबारा केस दर्ज करते हुए पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed