{"_id":"68c33b0cb43d4005ee078b47","slug":"gorakhpur-news-firing-in-dispute-with-neighbor-youth-arrested-with-pistol-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-1068432-2025-09-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: पड़ोसी से विवाद में फायरिंग, पिस्टल के साथ युवक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: पड़ोसी से विवाद में फायरिंग, पिस्टल के साथ युवक गिरफ्तार
विज्ञापन
कैंट थाना क्षेत्र में बुधवार रात की घटना, मोहल्ले में दहशत
गोरखपुर। कैंट थाना के बेतियाहाता दक्षिणी में बुधवार की रात मामूली विवाद में युवक ने पिस्टल निकालकर फायरिंग कर दी। पुलिस ने इस मामले में आरोपी को अवैध पिस्टल और कारतूस के साथ गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
बेतियाहाता दक्षिणी निवासी आकाश कुमार ने कैंट थाने में दी तहरीर में बताया कि उनका भाई राहुल बुधवार की रात घर के बाहर खड़ा था। उसी दौरान रूस्तमपुर ढाला निवासी अनिल कुमार उर्फ चिपटा पुत्र अमरनाथ प्रसाद पहुंच गया। अनिल ने गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर उसने राहुल से पहले मारपीट शुरू कर दी। जब परिवार के लोग आए तो वह धमकी देते हुए वहां से चला गया। कुछ देर बाद अनिल पिस्टल लेकर लौटा और फायरिंग शुरू कर दी।
इस मामले में कैंट पुलिस ने बृहस्पतिवार की सुबह दबिश देकर अनिल कुमार को उसके घर से पकड़ लिया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से एक अवैध 0.32 बोर की पिस्टल और एक जिंदा कारतूस बरामद किया गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया है। आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।