{"_id":"66f6d9d9e6be3be0150cba9c","slug":"gorakhpur-news-fir-lodged-against-68-council-teachers-will-be-withdrawn-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-697594-2024-09-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: 68 परिषदीय शिक्षकों पर दर्ज एफआईआर होगी वापस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: 68 परिषदीय शिक्षकों पर दर्ज एफआईआर होगी वापस
Fri, 27 Sep 2024 09:44 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
Updated Fri, 27 Sep 2024 09:44 PM IST
विज्ञापन
गोरखपुर। लोकसभा चुनाव में प्रशिक्षण और निर्वाचन ड्यूटी में अनुपस्थित रहने के वाले परिषदीय विद्यालयों के 68 शिक्षकों को बड़ी राहत मिली है। चुनावी ड्यूटी में अनुपस्थित रहने पर उनके विरुद्ध दर्ज एफआईआर वापस ले लिया गया है। बीएसए रमेंद्र कुमार सिंह ने इस संबंध में थाना प्रभारी कैंट को पत्र भेजकर एफआईआर निरस्त करने की संस्तुति की है। जिला प्रशासन ने इन 68 परिषदीय शिक्षकों के विरुद्ध कैंट थाना में एफआईआर दर्ज कराई थी। हालांकि, इनमें कई शिक्षकों की दलील थी कि प्रशिक्षण के समय वे उपस्थित तो रहे लेकिन हाजिरी रजिस्टर पर हस्ताक्षर करना भूल गए थे। जिला प्रशासन के निर्देश पर इन शिक्षकों के विरुद्ध विभागीय कार्यवाही भी शुरू हो गई थी। शिक्षकों पर एफआईआर वापसी के लिए शिक्षक संघ पदाधिकारियों व जिला प्रशासन के बीच कई बार बातचीत भी हुई थी। संवाद
विज्ञापन