फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   In Gorakhpur, Fighting over land dispute in Pipraich, four including former chairman injured

Gorakhpur News: पिपराइच में जमीन कब्जे को लेकर विवाद, पूर्व चेयरमैन संग 4 घायल

Sun, 02 Mar 2025 12:56 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Sun, 02 Mar 2025 12:56 AM IST
विज्ञापन
In Gorakhpur, Fighting over land dispute in Pipraich, four including former chairman injured
पुलिस ने तहरीर पर केस दर्ज कर लिया है - फोटो : अमर उजाला

पिपराइच नगर पंचायत के गढ़वा चौक के पास शनिवार को जमीन पर कब्जे को लेकर पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष व भाजपा नेत्री अनुपमा आर्या, पति मुरारी लाल एडवोकेट व पुत्र सूर्यांश गुप्ता के साथ मनबढ़ों ने जमकर मारपीट की। घटना में पूर्व अध्यक्ष व उनके पति और पुत्र घायल हो गए। इस दौरान दूसरे पक्ष के शहनवाज को भी चोट आई है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, नगर पंचायत के वार्ड नंबर चार गढ़वा चौक के पास मुख्य मार्ग पर 29 डिसमिल जमीन है। यहां कब्जे की बात को लेकर विगत कई माह से दो पक्षों के बीच विवाद की स्थिति बनी हुई है। शनिवार सुबह करीब 15 मजदूरों के साथ कुछ लोगों चहारदीवारी का निर्माण शुरू करा दिया।
विज्ञापन


निर्माण की जानकारी होने पर पूर्व अध्यक्ष अनुपमा आर्या, पति व पुत्र के साथ पहुंचीं। विरोध जताया तो मामला गाली-गलौज के बाद मारपीट तक पहुंच गया। पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष अनुपमा आर्या ने इसकी लिखित शिकायत प्रशासन के जिम्मेदार अधिकारियों से की है। डीएम ने एसडीएम सदर को जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, दूसरे पक्ष के शहनवाज ने बताया कि वह गोरखपुर के अदनान फारूक शाह (मियां साहब) के नाम अंकित जमींदारी क्षेत्र की जमीन आराजी नंबर 629/117 एअर पर बतौर वारिस काबिज हैं। करीब चार डिसमिल का बैनामा है।

नगर पंचायत की शिकायत पर डीएम ने विभागीय अधिकारियों से जांच कराई। जांच रिपोर्ट के अनुसार 619 जमीदारी की भूमि और गाटा संख्या 626 भूमधरी के साथ पोखरी पाई गई है। इसी आधार पर बाउंड्री कराई जा रही है।


उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्षी पूर्व चेयरमैन अनुपमा आर्या, उनके पति व बेटे ने उन्हें पीटकर लहूलुहान कर दिया। इस संबंध में पिपराइच थानाध्यक्ष पुरूषोत्तम आनंद सिंह ने बताया कि मारपीट के मामले में तहरीर मिलने
पर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed