फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Fault in transformer in Bichhiya, people of 150 houses were troubled in the heat for hours

Gorakhpur News: बिछिया में ट्रांसफॉर्मर में फाल्ट, घंटों गर्मी में परेशान रहे 150 घरों के लोग

Thu, 12 Jun 2025 12:46 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 12 Jun 2025 12:46 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Fault in transformer in Bichhiya, people of 150 houses were troubled in the heat for hours
तारामंडल के वसुंधरा इंक्लेव के लोग बिजली के आने-जाने से रहे परेशान, अन्य कुछ जगहों पर भी रही परेशानी
विज्ञापन


गोरखपुर। गर्मी में बिजली उपभोक्ताओं की समस्या बिजली फॉल्ट व ट्रांसफार्मर खराब होने से बढ़ती ही जा रही है। बिछिया में मंगलवार रात से कई जगहों पर ट्रांसफार्मर में फाल्ट से लगभग 150 घरों के उपभोक्ताओं को परेशानी झेलनी पड़ी। दिन में बिजली के आने-जाने के साथ ही अपराह्न लगभग तीन बजे ट्रांसफॉर्मर के फॉल्ट को ठीक कर बिजली आपूर्ति बहाल की गई। इसी तरह अन्य क्षेत्रों में भी बिजली की समस्या से परेशानी हुई।

मोहद्दीपुर उपकेंद्र के बिछिया में मंगलवार रात में बिजली का आना-जाना लगा रहा। रात 12 बजे से ही फॉल्ट की परेशानी शुरु हो गई। सुबह इसे बनाने में समय लग गया। इससे उपभोक्ताओं को गर्मी में परेशान होना पड़ा। मोहद्दीपुर के अधिशासी अभियंता लवलेश कुमार ने बताया कि बिछिया में बिजली की समस्या हो गई थी। बुधवार अपराह्न तीन बजे ट्रांसफार्मर के फॉल्ट को ठीक किया गया है। उनका कहना था कि लोड बढ़ने के कारण समस्या हो रही है।
विज्ञापन

वहीं तारामंडल के वसुंधरा इंक्लेव के निवासियों को मंगलवार रात में बिजली के आने-जाने से परेशानी हो रही है। यहां के लोगों के अनुसार, रात 11 बजे से बाद ही बिजली कटौती शुरु हो गई थी। तारामंडल क्षेत्र के अवर अभियंता इंद्रजीत वर्मा ने बताया कि बुधवार को इस क्षेत्र का लोड भार के अनुसार बांटा गया है। उम्मीद है अब परेशानी यहां नहीं होगी। वहीं पादरी बाजार में मंगलवार शाम लगभग पांच बजे न्यू फीडर का इंसुलेटर पंक्चर हो गया, जिससे लगभग दो घंटे तक लोग बिना बिजली के रहे। अवर अभियंता विजय सिंह ने बताया कि इंसुलेटर को सही कराकर दो घंटे बाद बिजली आपूर्ति बहाल कर दी गई है। इसके साथ ही शहर के रुस्तमपुर आजाद चौक सहित कुछ क्षेत्रों में बिजली की आवाजाही रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
बोले लोग
बिछिया में आए दिन बिजली फॉल्ट व ट्रांसफाॅर्मर में खराबी से सभी को परेशानी होती है। बुधवार को भी बिजली ने परेशान किया है। यहां की समस्या का हल निकलना चहिए।

- शनि उपाध्याय, बिछिया
--
वसुंधरा इंक्लेव में मंगलवार रात रात 11 बजे के बाद ही बिजली के आने-जाने की परेशानी शुरु हो गई थी। रात में 12 बजे के बाद कई बार बिजली गुल हुई। इससे बालकनी में बैठकर इंतजार करना पड़ा। प्रीपेड मीटर लगवाकर पहले ही एडवांस में रकम जमा करने के बाद भी स्थिति सही नहीं है।
- संतोष कुमार मिश्र, वसुंधरा इंक्लेव तारामंडल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed