फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Father beaten up for protesting against molestation of daughter, case filed

Gorakhpur News: बेटी से छेड़खानी के विरोध पर पिता को पीटा, केस

Mon, 06 Oct 2025 01:50 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 06 Oct 2025 01:50 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Father beaten up for protesting against molestation of daughter, case filed
गोला। थाना क्षेत्र के एक गांव में बेटी से छेड़खानी के विरोध पर मनबढ़ ने उसके पिता को पीट दिया। पुलिस ने मामले में पीड़िता की मां की तहरीर पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पीड़िता की मां ने बताया कि शनिवार को वह अपने भसुर के घर गई थीं। दोपहर करीब 1.30 बजे उनका पति घर पर था और दूसरे कमरे में उनकी 19 वर्षीय मानसिक रूप से अस्वस्थ बेटी सो रही थी। तभी गांव का रहने वाला मनबढ़ दबे पांव घर में दाखिल हो गया। उसने बेटी को अकेला पाकर छेड़खानी शुरू कर दी। बेटी के शोर मचाने पर पति जब वहां पहुंचे तो मनबढ़ ने उनपर हमला कर मारपीट शुरू कर दी। आसपास के लोगों के एकत्रित होने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए वहां से भाग निकला। इस संबंध में थानाध्यक्ष राहुल शुक्ला ने बताया कि केस दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed