फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Father and son riding a bike died after being hit by a pickup

Gorakhpur News: मेडिकल कॉलेज में दाखिला दिलाने के नाम पर 26.85 लाख की ठगी

Fri, 12 Sep 2025 02:40 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 12 Sep 2025 02:40 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Father and son riding a bike died after being hit by a pickup
शहर के व्यापारी से बिहार के आरोपी ने की ठगी, एसएसपी के आदेश पर रामगढ़ताल पुलिस ने दर्ज किया केस
विज्ञापन




विज्ञापन देख युवक के पिता ने जालसाज से किया था संपर्क, सौंप दिए थे सभी शैक्षणिक दस्तावेज



झांसे में लेने के लिए फर्जी एडमिशन लेटर भी भेजा, पीड़ित ने सौंपे ठगी से संबंधित दस्तावेज



गोरखपुर। रामगढ़ताल थाना क्षेत्र के सिद्धार्थनगर कॉलोनी, तारामंडल रोड निवासी गोविंद त्रिपाठी से ठगी का मामला सामने आया है। आरोप है कि जालसाज ने उनके बेटे विमल को मेडिकल कॉलेज में दाखिला दिलाने के नाम पर 26.85 लाख रुपये ऐंठ लिए। आरोपी ने फर्जी एडमिशन लेटर भी उन्हें भेज दिया। जब पीड़ित ने बेटे के साथ कॉलेज जाकर दाखिले की पुष्टि करानी चाही, तो पता चला कि एडमिशन लेटर फर्जी है। इसके बाद उन्होंने एसएसपी से न्याय की गुहार लगाई। रामगढ़ताल थाना पुलिस ने मामले में बिहार के अमित दुबे के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इसके पहले भी मामले में ऑनलाइन शिकायत पर जीरो एफआईआर दर्ज हो चुकी है।



गोविंद त्रिपाठी ने बताया कि उनका बेटा विमल त्रिपाठी एमबीबीएस करने के बाद पीजी व डिप्लोमा कोर्स डीसीएच की तैयारी कर रहा था। इसी दौरान उन्हें सोशल मीडिया व विज्ञापन के जरिये जानकारी मिली कि बिहार के पटना निवासी अमित दुबे परफेक्ट साल्यूशन नाम की फर्म के जरिये मेडिकल कॉलेजों में एडमिशन कराता है। जब उन्होंने विज्ञापन में दिए गए मोबाइल नंबर से संपर्क किया तो जालसाज ने उन्हें मुंबई स्थित अपने कार्यालय बुलाया।
विज्ञापन




वहां उसने बेटे के सभी शैक्षणिक प्रमाणपत्र जमा करा लिए। झांसे में आए व्यापारी ने बेटे के दाखिले के लिए पत्नी व स्वयं के खाते से 23 सितंबर 2022 से 10 मार्च 2023 के बीच 26.85 लाख रुपये भी उसके खाते में जमा कर दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन




आरोप है कि रुपये जमा करने के बाद आरोपी अमित दुबे ने उनके बेटे के नाम से एक एडमिशन लेटर भेज दिया। इसमें मुंबई के कॉलेज ऑफ फिजिशियन एंड सर्जन का नाम अंकित था। जब गोविंद त्रिपाठी बेटे के साथ वहां पहुंचे, तो पता चला कि एडमिशन लेटर फर्जी है। पीड़ित ने जब आरोपी से शिकायत की तो शुरुआत में उसने आश्वासन दिया कि किसी अन्य कॉलेज में दाखिला करा देगा लेकिन बाद में लगातार टालमटोल करता रहा।



24 अगस्त 2024 को फोन पर बातचीत के दौरान आरोपी ने हत्या की धमकी दी। पीड़ित ने मामले की सूचना रामगढ़ताल थाने को दी लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद पीड़ित ने एसएसपी राजकरन नय्यर से गुहार लगाई।




वर्जन



पीड़ित की तहरीर पर केस दर्ज कर लिया गया है। ठगी के संबंधित सभी दस्तावेज व बैंक डिटेल मांगे गए हैं। खाता नंबर के आधार पर जल्द ही पुलिस जालसाज को गिरफ्तार कर लेगी।



- अभिनव त्यागी, एसपी सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed