फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Evidence found in investigation of fake admission, preparations to take action against two employees

Gorakhpur News: फर्जी ढंग से दाखिला की जांच में मिले साक्ष्य, दो कर्मचारियों पर कार्रवाई की तैयारी

Sat, 22 Mar 2025 01:17 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 22 Mar 2025 01:17 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Evidence found in investigation of fake admission, preparations to take action against two employees
एमएमएमयूटी में 40 छात्रों का फर्जी दाखिला का मामला आया था सामने
विज्ञापन

आरोपी कर्मचारी समेत दो पर कैंट थाने में दर्ज किया गया था केस
गोरखपुर। मदन मोहन मालवीय प्रोद्यौगिकी विश्वविद्यालय में 40 छात्रों का फर्जी तरीके से दाखिले के मामले में दो कर्मचारियों के खिलाफ पुलिस को साक्ष्य मिले हैं। इन पर कार्रवाई की तैयारी शुरू हो गई। करीब छह महीने से पुलिस इस प्रकरण की जांच कर रही थी।
अब तय हो गया है कि रुपया लेकर एक कर्मचारी की मिलीभगत से ही दाखिला कराया गया था। चर्चा है कि आरोपी एक कर्मचारी पर केस दर्ज होने के बाद उसका पटल परिवर्तन कर दिया गया था। लेकिन वर्तमान में फिर से वह पुराने जगह पर ही आ गया। इधर, पुलिस साक्ष्य मिलने के बाद प्रकरण में गिरफ्तारी की तैयारी में भी है।
विज्ञापन


दरअसल, एसएसपी के आदेश पर बीटेक में फर्जी प्रवेश पाने वाले छात्र राहुल गुप्ता के पिता श्रीप्रकाश गुप्ता की तहरीर पर एमएमएमयूटी के कुलसचिव कार्यालय में तैनात वरिष्ठ लिपिक पर धोखाधड़ी और रुपये हड़पने का केस दर्ज किया गया है। लिपिक पर कोटे से प्रवेश दिलाने के नाम पर 2.70 लाख रुपये लेने का आरोप है। कैंट थाने में केस दर्ज होने के बाद से ही पुलिस जांच कर रही है। मामले में एमएमएमयूटी ने भी कमेटी का गठन किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

कमेटी ने 20 जुलाई 2023 को कार्य परिषद के समक्ष रिपोर्ट पेश कर दी थी। कमेटी ने अपनी जांच में तीन शिक्षकों और पांच कर्मचारियों पर कार्य में लापरवाही का आरोप पाया गया था। इसमें कुछ की संलिप्तता भी पाई गई थी। लिपिक उनमें से एक था। लेकिन, अब पुलिस की जांच में लिपिक के अलावा एक संविदा कर्मचारी का नाम सामने आया है, जिसके खिलाफ पुलिस के हाथ साक्ष्य लगे हैं। पुलिस अब इसमें गिरफ्तारी की तैयारी में है।


ये है पूरा मामला
एमएमएमयूटी प्रशासन ने 10 जनवरी 2023 को खुलासा किया था कि 40 छात्र-छात्राओं ने फर्जी कागजात के जरिये प्रवेश लिया है। इनमें सत्र 2020-21 के कुल 22 और सत्र 2021-22 के 18 विद्यार्थी शामिल थे। उन सभी छात्रों का प्रवेश निरस्त कर दिया गया था। तीन शिक्षक व पांच कर्मचारी जांच की जद में आए थे। इनमें कुछ की संलिप्तता भी मिली थी। निष्कासित छात्रों ने हाईकोर्ट में चुनौती दी थी। लेकिन, उन्हें राहत नहीं मिली थी।
----------
कोट-
पुलिस पूरे प्रकरण की गंभीरता से जांच कर रही है। पुलिस के हाथ कुछ साक्ष्य लगे हैं। इसके आधार पर नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
- अभिनव त्यागी, एसपी सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed