फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Engineers inspected on the strictness of the Municipal Commissioner

Gorakhpur News: नगर आयुक्त की सख्ती पर अभियंताओं ने किया निरीक्षण

Fri, 20 Jun 2025 01:25 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 20 Jun 2025 01:25 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Engineers inspected on the strictness of the Municipal Commissioner
जलनिगम, सेतु निगम और लोनिवि के काम में मिली कमी, विभागों को भेजा पत्र
विज्ञापन

जलभराव होने पर ये ही विभाग होंगे जिम्मेदार
गोरखपुर। नगर आयुक्त की सख्ती के बाद निगम के अभियंताओं ने जलभराव और निर्माण वाले क्षेत्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान कई जगह नाले आपस में जुड़े नहीं मिले। इस पर नगर निगम ने लोनिवि, जलनिगम और सेतु निगम को पत्र भेजकर आवश्यक इंतजाम करने को कहा है। साथ ही इन क्षेत्रों में जलभराव होने पर जिम्मेदारी इन विभागों की ही होगी।
नगर आयुक्त गौरव सिंह सोगरवाल ने बुधवार को निर्माण विभाग के कार्यों की समीक्षा और वर्षा ऋतु की तैयारियों को लेकर बैठक की थी। उन्होंने अभियंताओं को जलभराव वाले क्षेत्रों का चयन करने और पंपों को तैयार रखने के निर्देश दिए थे। साथ ही जलभराव होने पर कार्रवाई की चेतावनी दी थी। बृहस्पतिवार को निगम के अभियंताओं ने अलग-अलग क्षेत्र का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान एल्युमिनियम फैक्ट्री रोड पर निर्माणाधीन नाले, एचएनसिंह चौराहे और खजांची चौराहे पर निर्माणाधीन नाले पर 75एचपी के दो पंप लगाने को लोनिवि (लोक निर्माण विभाग) से कहा।
विज्ञापन

जल निगम और सेतु निगम को पानी निकासी के लिए रामजानकीनगर और राप्तीनगर रेल बिहार फेज दो में पानी निकासी के लिए पंप लगाने के लिए कहा। नगर निगम के अधिशासी अभियंता अमरनाथ ने बताया कि तीनों विभागों को पत्र भेजकर अधूरे नालों पर जल निकासी के लिए पंप लगाने के लिए कहा है। विभागों से कहा गया है कि निर्माणाधीन नालों के कारण जलभराव होता है तो जिम्मेदारी इन्हीं विभाग की होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed