{"_id":"688530a5aaeec08986065286","slug":"gorakhpur-news-election-department-busy-searching-22-year-old-voter-list-gorakhpur-news-c-7-hsr1010-1015879-2025-07-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: 22 साल पुरानी मतदाता सूची खोजने में जुटा निर्वाचन विभाग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: 22 साल पुरानी मतदाता सूची खोजने में जुटा निर्वाचन विभाग
विज्ञापन
भारत निर्वाचन विभाग ने सभी जिलों से मांगी है 2003 की वोटर लिस्ट
विशेष गहन संशोधन के लिए हो सकता है उपयोग
गोरखपुर। भारत निर्वाचन विभाग ने सभी जिले के निर्वाचन विभाग से 2003 की वोटर लिस्ट मांगी है। जिला निर्वाचन विभाग 22 साल पुरानी वोटर लिस्ट खोजने में जुटा है। जल्द ही इस सूची को भारत निर्वाचन विभाग को भेजा जाएगा। सूत्रों के अनुसार इस सूची का प्रयोग विशेष गहन संशोधन के लिए उपयोग हो सकता है। हालांकि अधिकारी इस कुछ कहने से कतरा रहे हैं।
निर्वाचन विभाग मतदाता सूची में प्रत्येक वर्ष संशोधन करता है। विधानसभा और लोकसभा चुनाव से पहले ये प्रक्रिया तेज हो जाती है। राज्य में 2027 में चुनाव होने हैं। इसको लेकर तैयारी अभी से शुरू हो गई है। भारत निर्वाचन विभाग ने सभी जिलों से 2003 की मतदाता सूची मांगी है। सहायक निर्वाचन अधिकारी शंकर मिश्र ने बताया कि भारत निर्वाचन विभाग ने पत्र भेजकर 2003 की मतदाता सूची उपलब्ध कराने को कहा है। सूची ढूंढ़कर निकाली जा रही है। जल्द ही इसे भेजा जाएगा। उन्होंने बताया कि अभी उन्हें नहीं बताया गया है कि सूची का क्या करना है। जैसा आदेश आएगा उस हिसाब से आगे की कार्रवाई की जाएगी।
उधर, प्रशासन से जुड़े सूत्र बताते हैं कि यह प्रक्रिया विशेष रूप से बिहार में लागू की गई है, जहां 2003 की लिस्ट का उपयोग लंबे समय से पंजीकृत वोटरों को अतिरिक्त दस्तावेज जमा किए बिना शामिल करने के लिए किया जा रहा है। इस सूची का प्रयोग विशेष गहन संशोधन के लिए हो सकता है।