{"_id":"68c1e246ee45a7951606aefc","slug":"gorakhpur-news-eight-miscreants-from-bihar-who-were-planning-robbery-and-theft-were-arrested-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-1066751-2025-09-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: चोरी और लूट की साजिश कर रहे बिहार के आठ बदमाश गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: चोरी और लूट की साजिश कर रहे बिहार के आठ बदमाश गिरफ्तार
विज्ञापन
पीपीगंज में पकड़े गए चाेर।
पीपीगंज पुलिस को मिली कामयाबी, जरहद गांव के सामने अंडरपास से पकड़े गए
दिन में जेवर की सफाई करने के बहाने घूमकर करते थे रेकी, रात में चोरी की वारदात
गोरखपुर। पीपीगंज पुलिस को बुधवार सुबह बड़ी सफलता मिली, जब जरहद गांव के सामने टोल प्लाजा के निकट अंडरपास के पास से चोरी और लूट की साजिश कर रहे बिहार के आठ बदमाशों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान बिहार के भागलपुर जिला के नवगछिया निवासी मनोज शाह, रोहित कुमार शाह, नितिश कुमार, लल्लन कुमार शाह, कटिहार जिला के कुरसेला थाना के समेली निवासी विवेक शाह, श्याम कुमार, सुनील कुमार, विक्की शाह के रूप में हुई।
थाना प्रभारी प्रभुदयाल सिंह ने बताया कि गश्त के दौरान पीपीगंज कस्बा चौकी प्रभारी गौरव ने आरोपियों को पकड़ा है। पूछताछ में सभी आरोपियों ने बताया कि वे दिन में गांवों में घूमकर सोने-चांदी की साफ-सफाई के बहाने रेकी करते थे। फिर रात के समय घरों में घुसकर चोरी और लूट की घटनाओं को अंजाम देते थे। पुलिस के अनुसार, आरोपियों ने बताया कि जिन जगहों पर उन्होंने रेकी की थी, वहां के बारे में आपस में बैठकर लूट की योजना बना रहे थे। पुलिस को उनके पास से ताला तोड़ने के उपकरण, रसायन, पन्नी, खन्ती, हेक्सा फ्रेम ब्लेड, बाल्टी व अन्य सामग्री मिली है। थाना प्रभारी प्रभु दयाल सिंह ने बताया कि सभी आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर कोर्ट में पेश किया गया। जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। इस गिरोह के अन्य सदस्यों और पुराने आपराधिक रिकाॅर्ड की जांच चल रही है।