{"_id":"683a0bea7994366c0b022389","slug":"gorakhpur-news-dvor-and-hp-dme-system-operational-at-the-airport-flights-will-get-signal-in-all-weathers-gorakhpur-news-c-7-hsr1010-954927-2025-05-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: एयरपोर्ट पर डीवीओआर और एचपी डीएमई सिस्टम चालू, हर मौसम में फ्लाइट को मिलेगा सिग्नल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: एयरपोर्ट पर डीवीओआर और एचपी डीएमई सिस्टम चालू, हर मौसम में फ्लाइट को मिलेगा सिग्नल
विज्ञापन
एयरपोर्ट से हर मौसम में होगी उड़ान, अब तेजी से होगा नए टर्मिनल का निर्माण
गोरखपुर। एयरपोर्ट पर डीवीओआर और एचपी डीएमई सिस्टम शुक्रवार को सफलतापूर्वक स्थापित हो गया। महायोगी गुरु गोरखनाथ एयरपोर्ट से विमान अब बिना किसी बाधा के उड़ान भर सकेंगे। हर मौसम में उन्हें एयरपोर्ट से सिग्नल मिल सकेगा। आधुनिक नेविगेशन सिस्टम स्थापित हो जाने से विमानों के संचालन में आसानी होगी। साथ ही बादल, धुंध और बारिश रुकावट नहीं पैदा कर सकेंगे। यात्रियों को लेट-लतीफी की समस्या से भी निजात मिल जाएगी। साथ ही इसकी वजह से रूके नए टर्मिनल के निर्माण में भी तेजी आएगी।
उड्डयन सुरक्षा के लिए अत्यंत आवश्यक नेविगेशन उपकरण डीवीओआर और डीएमई की सफल स्थापना के लिए भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (एएआई) की संचार टीम को प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया गया है। इसमें कई विभागों के साथ समन्वय, पर्यावरणीय स्वीकृतियां, सीमित समय सीमा और उच्च स्तर की सुरक्षा मानकों का पालन आवश्यक था। सहायक महाप्रबंधक संचार विजय कौशल ने बताया कि उनकी टीम ने नेविगेशन सिस्टम स्थापित किया। संचार टीम ने रात-दिन एक करके यह सुनिश्चित किया कि डीवीओआर और डीएमई उपकरण निर्धारित समय पर चालू हो।
महाप्रबंधक अजय कपूर ने बताया कि गोरखपुर एयरपोर्ट की उड़ान संचालन क्षमता में उल्लेखनीय सुधार हुआ है। नेविगेशन सिस्टम की स्थापना के बाद गोरखपुर हवाई अड्डा अब ऑल-वेदर ऑपरेशन (एडब्ल्यूओपीएस) व भविष्य के विस्तारित एयर ट्रैफिक को संभालने के लिए और अधिक सक्षम बन गया है।
विज्ञापन
एयरपोर्ट निदेशक आरके पाराशर ने कहा कि टीम भावना के कारण यह संभव हो सका है। संचार विभाग की इस उपलब्धि पर उन्हें बधाई देता हूं। गोरखपुर हवाई अड्डे के लिए यह गौरव का विषय है, बल्कि यह पूरे भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण के लिए एक प्रेरणास्पद उदाहरण है कि कैसे सीमित संसाधनों में भी उत्कृष्टता हासिल की जा सकती है।
इस उपलब्धि पर एएआई के क्षेत्रीय मुख्यालय, नई दिल्ली के महाप्रबंधक की ओर से सम्मान प्रदान किया गया। क्षेत्रीय मुख्यालय से गोरखपुर एयरपोर्ट पहुंचे बृजेश कुमार लूथरा, उप महाप्रबंधक(संचार) ने गोरखपुर हवाई अड्डा निदेशक आरके पराशर के हाथों संचार विभाग के प्रभारी विजय कौशल, सहायक महाप्रबंधक (संचार)/प्रभारी (संचार) और उनकी टीम के सदस्यों अरविंद यादव, सहायक महाप्रबंधक, (इलेक्ट्रॉनिक्स), दिनेश कुमार गुप्ता (सहायक महाप्रबंधक(इलेक्ट्रॉनिक्स), आलोक कुमार सहायक प्रबंधक (इलेक्ट्रॉनिक्स) एवं श्रीशान्शु जायसवाल (वरिष्ठ सहायक) को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।