{"_id":"67b4e4ed4b72fba18c0d71be","slug":"gorakhpur-news-driver-who-brought-truck-from-rajasthan-dies-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-845447-2025-02-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: राजस्थान से ट्रक लेकर आए चालक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: राजस्थान से ट्रक लेकर आए चालक की मौत
विज्ञापन
खजनी क्षेत्र के हाइवे पर सोमवार रात 1.50 बजे ट्रक से 50 मीटर दूर गिरा मिला था ट्रक चालक
एंबुलेंस से चालक को भिजवाया गया जिला अस्पताल, इलाज के दौरान हो गई मौत
चालक की पहचान राजस्थान के चूरू जिला के भालेरी गांव निवासी राकेश (30) के रूप में हुई
गोरखपुर। खजनी थानाक्षेत्र के तेनुआ टोल प्लाजा के पास मंगलवार की सुबह एक ट्रक चालक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिला। खजनी पुलिस उसे घायल मानकर एंबुलेंस से जिला अस्पताल ले गई। जहां डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। उसकी पहचान राकेश (30) के रूप में हुई है। वह राजस्थान के चुरू जिले के ग्राम भालेरी का रहने वाला बताया जाता है।
तेनुआ टोल प्लाजा से आगे हाईवे पर ट्रक चालक अचेत मिला था। ट्रक के नंबर (RJ10GA9545) के माध्यम से ट्रक मालिक पवन कुमार से संपर्क किया गया। मालिक ने ट्रक चालक के बारे में जानकारी दी। चालक के परिजन एवं ट्रक मालिक गोरखपुर के लिए रवाना हो गए हैं। उनके आने के बाद पोस्टमार्टम होगा। इसके बाद यह स्पष्ट हो सकेगा कि चालक की मौत का क्या कारण है। आमतौर पर तेनुआ टोल प्लाजा के दूसरी ओर बड़ी संख्या में ट्रक खड़े होते हैं। ट्रक मालिक के अनुसार उस पर लदी गिट्टी गीडा में ही एक कंपनी में गिरानी थी। ट्रक चालक के साथ कोई और मौजूद नहीं था। आमतौर पर हर ट्रक पर एक खलासी भी होता है लेकिन इस मामले में अभी तक कोई सामने नहीं आया है।