{"_id":"67047d8e9e24da868c0e2209","slug":"gorakhpur-news-direct-bus-service-from-gorakhpur-to-vindhyachal-dham-gorakhpur-news-c-7-hsr1010-709111-2024-10-08","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: नवरात्र में मां विंध्यावासिनी के दर्शन करने जाइए, परिवन ने धाम के लिए शुरु की बस सेवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: नवरात्र में मां विंध्यावासिनी के दर्शन करने जाइए, परिवन ने धाम के लिए शुरु की बस सेवा
Tue, 08 Oct 2024 10:04 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
Published by: गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 08 Oct 2024 10:04 AM IST
विज्ञापन
विंध्याचल।
- फोटो : अमर उजाला
शारदीय नवरात्र में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए परिवहन निगम ने सोमवार को कचहरी बस स्टेशन से वि़ंध्याचल के लिए साधारण सीधी बस सेवा शुरू कर दी। कचहरी बस स्टेशन से दो बसें सीधे वि़ंध्याचल के लिए चलाई गईं जो श्रद्धालुओं को लेकर बस कचहरी बस स्टेशन से 6 व 7 बजे शाम को चली जो अगले दिन विंध्याचल 4 व 5 बजे सुबह पहुंचाएगी।
विज्ञापन
बस वापस चार घंटे बाद फिर गोरखपुर के लिए चलेगी। 286 किमी यात्रा की किराया 398 रुपये प्रति सवारी रखा गया है। शारदीय नवरात्र में शुरू हुई बस सेवा से यात्रियों को नवरात्र में आसानी से सुगम यात्रा कर वि़ंध्याचल धाम की माता विंध्यवासिनी देवी के दर्शनों का अवसर मिलेगा।
विज्ञापन
अभी तक परिवहन निगम द्वारा सीधे परिवहन की साधारण बस से वि़ंध्याचल धाम की यात्रा की सेवा नहीं थी। परिवहन निगम के क्षेत्रीय प्रबंधक लव कुमार सिंह ने बताया कि नवरात्र में दो बसों को वि़ंध्याचल धाम तक चलाने से श्रद्धालुओं को माता विंध्यवासिनी देवी के दर्शनों के लिए यात्रा सुगम होगी।
विज्ञापन