फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Did the drone thief or the robbers kill Kalavati? Many discussions in the village.

Gorakhpur News: ड्रोन वाले चोर ने की कलावती की हत्या या लूटेरों ने...गांव में कई चर्चाएं

Sat, 27 Sep 2025 11:18 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 27 Sep 2025 11:18 PM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Did the drone thief or the robbers kill Kalavati? Many discussions in the village.
बेटे की शादी से पहले मां की हत्या से घर में मचा कोहराम
विज्ञापन

गोरखपुर। पीपीगंज इलाके के भुईधरपुर गांव में शुक्रवार की सुबह कलावती देवी उर्फ मछराई (50) की सिर कटी लाश मिलने के बाद गांव में तरह-तरह की चर्चाएं शुरु हो गई हैं। घटना स्थल पर मौजूद कुछ ग्रामीणों ने अंदेशा जताया कि ‘ड्रोन वाले चोर’ ने गला काटकर हत्या की होगी। वहीं कुछ लोगों का कहना था कि कलावती की छोटे बेटे की शादी तय थी और वह शादी के लिए जेवर खरीदने गई थीं। आशंका है कि लूटपाट के इरादे उनकी हत्या की गई और हत्यारे जेवर लेकर फरार हो गए हैं। बहरहाल, बटे की शादी से पहले मां की हत्या से घर में कोहराम मच गया है।
उधर, सिरकटी लाश मिलने की खबर पर एसएसपी राजकरन नय्यर, एसपी नार्थ समेत अन्य अधिकारी भी घटनास्थल का निरीक्षण करने पहुंचे। एसएसपी ने वारदात का पर्दाफाश करने के लिए पुलिस की तीन टीमें बनाई है। अधिकारियों का दावा है कि पुलिस ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए हैं । जल्द ही हत्या का खुलासा किया जाएगा। वहीं गांव और आसपास के क्षेत्र में इस जघन्य हत्या से दहशत और आक्रोश का माहौल है।
विज्ञापन

मातम में बदली शादी की खुशियां
कलावती के छोटे बेटे की शादी चार दिसंबर को होनी है। दीपावली के अवसर पर उसके दोनों बेटे घर आने वाले थे। छोटे बेटे की शादी की तैयारियों के बीच घर से दवा कराने निकली कलावती की गला काटकर निर्मम हत्या कर दी गई। घर में अब खुशियां मातम में बदल गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बताया कि हत्या की खबर सुनते ही दोनों बेटे गुजरात से गांव के लिए रवाना हो गए हैं। परिजन बता रहे हैं कि बेटों के आने के बाद ही कलावती का दाह संस्कार किया जाएगा। इस घटना ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है। मृतका के परिवार और गांववासी हत्या की वजह जानने के लिए बेचैन हैं। हत्या के पीछे किसी व्यक्तिगत रंजिश या अन्य कारण की संभावना तलाश की जा रही है। ग्रामीणों का कहना था कि कलावती हंसमुख स्वभाव की थी। उसका किसी से कोई रंजिश भी नहीं था।

हत्या कहीं और की गई, शव को गांव के बाहर फेंका गया
ग्रामीणों का कहना है कि कलावती की हत्या कहीं और की गई और शव को यहां फेंका गया है। कुछ लोगों ने आशंका जताई कि ड्रोन वाले चोरों का इसमें हाथ हो सकता है। वहीं थानाप्रभारी प्रभु दयाल सिंह का कहना है कि मामले में अब तक किसी तरह का कोई सुराग या कारण सामने नहीं आया है। पुलिस हर बिंदु पर छानबीन कर रही है और घटना की गंभीरता से जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed