{"_id":"6845decfaca258450001e3b6","slug":"gorakhpur-news-dhuriapar-industrial-area-will-be-connected-to-the-link-expressway-the-main-road-will-be-14-meters-wide-gorakhpur-news-c-7-hsr1010-964561-2025-06-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: लिंक एक्सप्रेस-वे से जुड़ेगा धुरियापार औद्योगिक क्षेत्र, 14 मीटर चौड़ी होगी मुख्य सड़क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: लिंक एक्सप्रेस-वे से जुड़ेगा धुरियापार औद्योगिक क्षेत्र, 14 मीटर चौड़ी होगी मुख्य सड़क
विज्ञापन
गीडा में अफसरों के साथ बैठक में मंत्री नंदी ने दिए निर्देश
गोरखपुर। नए औद्योगिक क्षेत्र धुरियापार को लिंक एक्सप्रेस-वे से जोड़ा जाएगा। इसके लिए वर्तमान की सात मीटर चौड़ी सड़क को 14 मीटर किया जाएगा। शनिवार को औद्योगिक विकास मंत्री नंद गोपाल नंदी ने गीडा के अधिकारियों और उद्यमियों के साथ हुई बैठक में इसके लिए निर्देश दिया।
गोरखपुर औद्योगिक विकास प्राधिकरण (गीडा) अब धुरियापार में नया औद्योगिक क्षेत्र विकसित कर रहा है। इसके लिए अब तक करीब 600 एकड़ जमीन का अधिग्रहण हो चुका है। लगभग 5500 एकड़ क्षेत्रफल में विकसित होने वाले इस क्षेत्र में अदाणी ग्रुप के अलावा, श्री सीमेंट, केयान ग्रुप और अवाडा कंपनी की तरफ से निवेश की इच्छा जताई जा चुकी है। उद्यमियों को भूखंड आवंटन के लिए गीडा प्रशासन की तरफ से मूलभूत सुविधाएं विकसित करने का काम चल रहा है। शनिवार को गीडा का निरीक्षण करने आए औद्योगिक विकास मंत्री नंद गोपाल नंदी के साथ अफसरों और उद्यमियों की बैठक में यह बात उठी कि लिंक एक्सप्रेस-वे से धुरियापार को सीधा जोड़ना होगा। इस पर मंत्री ने गीडा प्रशासन को मुख्य सड़क की चौड़ाई 14 मीटर करने के लिए जरूरी कार्रवाई का निर्देश दिया। पिछले दिनों लखनऊ में भी गीडा के अधिकारियों के साथ हुई समीक्षा बैठक में मंत्री ने धुरियापार में कनेक्टिविटी बढ़ाने पर जोर दिया था। साथ ही खजनी और सिकरीगंज तक पहुंच को बेहतर करने के लिए लिंक एक्सप्रेस-वे के किनारे की जमीनों के अधिग्रहण की प्रक्रिया को तेज करने का निर्देश दिया था।